बालक को सेल्फी लेना पड़ा महंगा,
(-अकोला जिला संवाददाता मेहताब शाह )
अकोला :- स्थानीय रेल्वे स्थानक परिसर में 29 जून की सुबह 11:30 बजे के करीब एक 14 वर्षीय नाबालिक बालक लकड़गंज निवासी यह रेल्वे स्थानक माल धक्का परिसर में खड़े वैगन पर चढ़कर सेल्फी लेरहा था। इस दौरान उसे ओएचई वायर का शॉक लगा जिसके कारण वह नीचे गिर गया। बालक के पैर एवं अन्य स्थान जल गए तथा उसे चोटे भी आई है।
इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी अकोला पुलिस के एपीआई अर्चना गाढवे,पुलिसकर्मी संतोष वडगीरे,कपिल गवई तथा आरपीएफ के एम एम आर राज,आरक्षक नरेश जाधव ने तत्काल माल धक्के से बाहर लाकर एंबुलेंस की राह ना देखते हुए सरकारी वाहन से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया व उसके परिजन को इसकी जानकारी दी गई। घायल बच्चे पर उपचार शुरू है फिलहाल स्थिति स्थिर बनी हुई है। पुलिस की सतर्कता से घायल नाबालिक बच्चे को तत्काल औषध उपचार मिला है। जीआरपी रेलवे पुलिस प्रशासन द्वारा आह्वान किया गया है,कि सेल्फी निकालने के चक्कर में खुद की जान को खतरे में ना डालें,
0 Comments