अकोला प्रतिनिधि, विद्द्यानंद भालेराव की खास रिपोर्ट
अकोला- एमआईएम सांसद इन दिनों महाराष्ट्र में जगह-जगह सभा कर रहे हैं। कल बुलढाणा जिले के मलकापुर में उनकी सभा संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में जिला समेत आसपास के जिलों से कार्यकर्ता पदाधिकारियों समेत नागरिकों ने उपस्थिति दर्शाई। मलकापुर की सभा के बाद आज वह अकोला होते हुए अमरावती की सभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे ,
इस दौरान अकोला के अकोट फाइल परिसर में का काफिला पहुंचने पर एम आई एम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत रखा गया था जिसके बाद एम आई एम द्वारा शाल एवं उस पुष्पहार से उनका स्वागत किया गया। तथा कुछ समय के बाद वह अकोट फाइल से अमरावती के लिए प्रस्थान कर गए।
इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे मिलने का समय मांगा तो वह गाड़ी में बैठ कर सीधा चले गए। अकोट फाइल के आपातपा चौक परिसर में कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भीड़ की थी।
0 Comments