अमलनेर शहर में हुए दंगों मे गिरफ्तार आरोपी की हुई इलाज के दौरान मौत ; पोलिस की जांच पड़ताल है शुरु

जलगांव (प्रतिनिधि) : चार दिन पहले अमलनेर शहर में हुए दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार संदिग्ध आरोपियों की न्यायिक हिरासत में सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार, 14 जून की शाम 7 बजे मौत हो गयी है. इस मामले में पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं.

मृत संदिग्ध आरोपी का नाम अशपाक उर्फ ​​पक्या सलीम शेख (उम्र 33 दरगा अली मोहल्ला अमलनेर) है.उसे चार दिन पहले अमलनेर शहर में भड़के दंगों में एक संदिग्ध आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया था.और उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया था.13 जून को सुबह तीन बजे मानसिक बीमारी के लक्षण के चलते आरोपी को सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
वहां कमरा नंबर 9 में इलाज करने के बाद भी उसकी तबीयत खराब ही लग रही थी इसलिए उसे बुधवार 14 तारीख को अतिदक्षता विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया.उसे आज बुधवार की दोपहर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कोर्ट में भी पेश किया गया.वहां उसे न्यायिक हिरासत में रखने को कहा गया शाम को उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद शाम 7 बजे इलाज के दौरान आरोपी को अस्पताल के अधिकारी ने मुर्त घोषित कर दिया। संदिग्ध आरोपी अशफाक शेख की मौत की सूचना मिलने के बाद जिला पेठ पुलिस निरीक्षक बबन आव्हाड , एलसीबी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किसन नजन पाटिल अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली.

साथ ही पूर्व पार्षद करीम सालार कार्यकर्ताओं के साथ आए और घटना की जानकारी होने पर इन कैमरा पोस्टमार्टम की मांग की.पुलिस को घटना के बारे में और जानकारी मिल रही है और जिला पेठ थाने में मामला दर्ज करने का काम शुरू हो गया है.

Post a Comment

0 Comments