स्थानीय अपराध शाखा की पुलिस हिरासत से फरार हुआ शातिर अपराधी गिरफ्तार

जलगांव जिले में बढ़ती मवेशी चोरी की घटनाओं के सिलसिले में स्थानीय अपराध शाखा, जलगांव की टीम जांच कर रही थी। गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 22 अक्टूबर 2025 को चार आरोपी —

  1. शाकीर शहा अरमान शहा (रा. सुप्रीम कॉलोनी, जलगांव)
  2. अमजद शेख फकीर कुरैशी (रा. अशोक किराना, मेहरून, जलगांव)
  3. आफताब आलम शेख रहीम (रा. नशिराबाद, जलगांव)
  4. अकील कादिर पिंजारी (रा. आज़ाद नगर, पिंप्राळा हुडको, जलगांव)
    — को पकड़ा गया था।

पूछताछ में उन्होंने अमळनेर थाना क्षेत्र के दो और पहुर थाना क्षेत्र के एक मवेशी चोरी के मामले की कबूलियत की। जांच के दौरान रात 23.30 बजे अमळनेर के पास चांदणीकुहे गांव के समीप रेल्वे बोगदे के पास सरकारी वाहन की गति कम होते ही शाकीर शहा और अमजद शेख वाहन से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस पर अमळनेर पुलिस स्टेशन में धारा 262 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश्वर रेड्डी के आदेशानुसार विशेष टीम गठित की गई। गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि आरोपी दिल्ली में छिपे हैं। टीम ने 27 अक्टूबर 2025 को दिल्ली से आरोपी अमजद शेख को गिरफ्तार कर 28 अक्टूबर को अमळनेर पुलिस स्टेशन में पेश किया।

पूछताछ में अमजद ने बताया कि शाकीर शहा अजमेर चला गया है। पुलिस टीम अजमेर पहुंची, पर वह वहां नहीं मिला। आगे की जानकारी के अनुसार वह दोडाईचा में छिपा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 अक्टूबर 2025 को शाकीर शहा को दोडाईचा से गिरफ्तार कर अमळनेर पुलिस स्टेशन में पेश किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश्वर रेड्डी, अपर पुलिस अधीक्षक कविता नेरकर, उपविभागीय अधिकारी विनायक कोटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल गायकवाड के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक जितेंद्र वल्टे, शेखर डोमाळे, रवी नरवाडे व उनकी टीम ने सफलतापूर्वक पूरी की।

Post a Comment

0 Comments