जानकारी के अनुसार, मारिया फातिमा कपड़े सुखाने के लिए घर की छत पर गई थी।
इसी दौरान उसका हाथ पास से गुजर रही हाई–टेंशन लाइन से छू गया और उसे करंट लगा।
भांजी को बचाने के लिए आलिया दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई।
दोनों बच्चियों को संकट में देख मौलाना साबिर खान ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन वे भी हाई–टेंशन लाइन में फंस गए।
तीनों को तेज करंट का प्रहार लगा, जिससे मौलाना साबिर खान और उनकी बेटी आलिया की मौके पर ही मौत हो गई। मारिया फातिमा को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग जिला सामान्य अस्पताल व मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
नातेवाईकों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा कि, इस हादसे की वजह महावितरण की अनदेखी है।

0 Comments