जलगांव: गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण क्षेत्र के बोपल पुलिस स्टेशन की सीमा से चोरी हुई करीब ९ लाख रुपये मूल्य की किया कैरेंस कार को जलगांव के एमआईडीसी पोलीस ने सफल कार्रवाई करते हुए बरामद किया है।
जलगांव पोलीस ने वाहन चालक को भी हिरासत में लेकर गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, १५ अप्रैल २०२६ को बोपल पुलिस स्टेशन क्षेत्र से किया कैरेंस (क्रमांक एमपी ०४ जेडएल ५१५५) चोरी हो गई थी।
इस मामले में गुजरात पोलीस ने चोरी का अपराध दर्ज किया था।
१८ जून २०२६ को यह सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की गई कार नशिराबाद टोल नाका पार कर जलगांव की ओर आ रही है।
सूचना के आधार पर एमआईडीसी पोलीस स्टेशन की यातायात शाखा के पोलीसकर्मी संदीप सपकाळे, रमेश अहिरे और अफजल बागवान ने काशीनाथ चौक पर नाकाबंदी की।
इस दौरान संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर उसे रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से अजिंठा चौफुली की ओर लेकर भाग गया।
पोलीस टीम ने तत्काल पीछा करते हुए अजिंठा चौफुली स्थित हीरो होंडा शोरूम के सामने वाहन को रोक लिया।
जांच में पुष्टि हुई कि यह वही कार है जो गुजरात से चोरी हुई थी।
इसके बाद वाहन और चालक को एमआईडीसी पोलीस स्टेशन लाया गया तथा बोपल पुलिस स्टेशन, अहमदाबाद ग्रामीण को इसकी जानकारी दी गई।
१९ जून २०२६ को गुजरात पुलिस की टीम जलगांव पहुंची और नियमानुसार करीब ९ लाख रुपये मूल्य की किया कैरेंस कार तथा चालक को अपने कब्जे में लिया।
यह कार्रवाई पोलीस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पोलीस अधीक्षक संदीप गावित, उपविभागीय पोलीस अधिकारी नितीन गणापुरे के मार्गदर्शन तथा पोलीस निरीक्षक बबन आव्हाड के नेतृत्व में की गई।
एमआईडीसी पोलीसकर्मी संदीप सपकाळे, रमेश अहिरे और अफजल बागवान ने इस मामले में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

0 Comments