पुलिस के आशीर्वाद से चोरों के हौसले हुए बुलंद
अकोट फाइल पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह फिर एक यात्री ऑटो लेकर चोर हुए रफू चक्कर,
रशीद शेख बागबान इरफ़ान अहमद शेख
8484819485 9766221455
अकोला प्रतिनिधि,,,,,,
अकोला- शहर के अकोट फाइल थाना क्षेत्र मे लगातार चोरियों का सिलसिला जारी है। अकोट फाइल के नायागांव परिसर में इन दिनों लगातार चोरियों का सिलसिला जारी है। परिसर में कभी चोर दुपहिया वाहनों को अपना निशाना बनाते हैं तो कभी
छोटे बच्चों की साइकिलो को भी नहीं छोड़ते हैं। इतना ही नहीं इस बार तो एक यात्री तीन पहिया ऑटो को चोरों ने अपना निशाना बनाया। घर के सामने खड़े ऑटो को चोर बड़े आसानी से ले उड़े। ना उन्हें पुलिस का खौफ है ना किसी का डर वह बेखौफ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे नागरिकों मैं खौफ का वातावरण निर्माण हुआ है। अकोट फाइल थाना क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग भी सवालिया निशान खड़ा कर रही है।
क्योंकि अगर सही रूप में परिसर में पेट्रोलिंग की गई तो इस प्रकार की वारदातो को चोर अंजाम नहीं देंगे किंतु इन पूरी प्रक्रियाओं को देख कर लग रहा है कि अकोट फाइल पुलिस के आशीर्वाद से चोर अकोट फाइल तथा नायगांव परिसर में फल फूल रहे हैं। तथा बेखौफ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसमें नुकसान गरीब जनता का हो रहा है। मेहनत मशक्कत करके जैसे तैसे रोजगार के लिए नागरिक ऑटो जैसे वाहन खरीदी करते हैं किंतु उस पर भी छोड़ डल्ला मार देते हैं।आपको बता दें कि 2 दिनों पहले नागरिकों ने परिसर से एक साइकिल चोर को पकड़ा था और नागरिकों द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी किंतु पुलिस देरी से पहुंचने के कारण वह चोर भाग निकला। इसी तरह कुछ दिनों पहले नायेगांव परिसर में दुपहिया वाहनों की भी चोरी हुई है उनका भी अब तक सुराग अकोट फाइल पुलिस नहीं लगा पाई है। इस प्रकार पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नागरिक सवालिया निशान उपस्थित कर रहे हैं तथा नागरिक कह रह है कि चोरों को पुलिस प्रशासन का आशीर्वाद होने के कारण वह उन पर लगाम लगाने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। जो कल चलकर एक बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। इसलिए नागरिकों की मांग है कि ऐसी चोरी की वारदातों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करके चोरों को जेल के हवाले करना चाहिए ऐसी मांग नागरिक कर रहे हैं।
0 Comments