आज 02 मई 2023 बरोज मंगल राष्ट्रवादी कोंग्रेस पार्टी के अध्य्क्ष शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है.शरद पवार के इस्तीफे के फैसले के बाद एनसीपी नेताओं की आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने शरद पवार से इस्तीफा देने का फैसला वापस लेने की अपील की. यहां तक की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना विधायक और सेना के प्रवक्ता संजय शिरसाट ने भी कहा शरद पवार साहब की तरफ से लिया गया फैसला हमारे लिए भी चौंकाने वाला है. हम भी चाहते हैं कि उन्हें रिटायरमेंट नहीं लेनी चाहिए. हम जानते हैं कि उम्र की पाबंदियां हैं लेकिन उनकी उपस्थिति भी बहुत मायने रखती है. उनके इस एलान के बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पार्टी में इसे (शरद पवार के इस्तीफे) लेकर कोई बातचीत नहीं हुई. मैंने उनसे पूछा, उन्होंने हमसे सलाह क्यों नहीं ली? सभी प्रमुख नेता उनके पास जाएंगे और उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे.महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पवार साहब का फैसला एनसीपी का अंदरूनी मामला है. यह उनका निजी फैसला है. वह एक वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने कुछ फैसला किया है. उनकी पार्टी के भीतर कई मुद्दों पर मंथन चल रहा है. इसलिए इस पर प्रतिक्रिया देना हमारे लिए ठीक नहीं होगा. हम स्थिति पर नजर रखेंगे और एक-दो दिन बाद प्रतिक्रिया देंगे.व्हाई बी चौहान सभागार में एनसीपी नेताओं की बैठक खत्म हुई लेकिन कार्यकर्ता बाहर बैठे हुए हैं. अजित पवार और सुप्रिया सुले को जाने नहीं दे रहे. सुप्रिया सुले और अजित पवार उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं. सुप्रिया सुले ने शरद पवार को फोन करके कार्यकर्ताओं को सुनाया.कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि शरद पवार एक अनुभवी राज
नेता हैं. वे या उनका परिवार ही कह सकता है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में इस्तीफा दिया है. 25 साल तक एनसीपी प्रमुख रहने के बाद से यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है. उनके भतीजे अजित पवार ने कहा कि अब उठाए जाने वाले कदमों पर फैसला करने के लिए वे आपस में चर्चा करेंगे.
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि शरद पवार न सिर्फ एक पार्टी के बल्कि पूरे देश के बड़े नेता थे. मेरा मानना है उन्होंने अपनी उम्र और सेहत के चलते यह फैसला लिया है. मुझे लगता है कि उन्होंने पहले ही अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है, NCP में कई ऐसे नेता हैं जो उनकी विरासत को संभाल सकते हैं.शरद पवार के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यह एनसीपी का आंतरिक मामला है और जहां तक महा विकास अघाड़ी का सवाल है तो उनका (शरद पवार) मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा और महा विकास अघाड़ी अच्छे से चलेगी.
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि गंदी राजनीति और आरोपों से तंग आकर शिवसेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे ने भी शिवसेना प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था. ऐसा लगता है कि इतिहास ने खुद को दोहराया है लेकिन शिवसैनिकों के प्यार के कारण उन्हें अपना फैसला वापस लेना पड़ा. बालासाहेब की तरह, पवार साहब भी राज्य की राजनीति की आत्मा हैं.शरद पवार ने कहा, "मैंने स्पष्ट किया है कि मैं पार्टी में सक्रिय रहूंगा. मैं केवल पद से इस्तीफा दे रहा हूं. मैं हमेशा आपके साथ हर कार्यक्रम में रहूंगा."एनसीपी विधायक अनिल पाटिल ने कहा शरद पवार ने इस्तीफा दिया तो वह भी विधायक, सांसद पद से इस्तीफा दे देंगे.
अजित पवार ने आगे कहा कि शरद पवार एक नए व्यक्ति को पार्टी का नेतृत्व देने के बारे में सोच रहे हैं. पार्टी शरद पवार के अधीन काम करेगी. जो भी नया नेता होगा, वह हमेशा पवार साहब के अधीन काम करेगा. इस सब के बारे में भावुक न हों. उन्होंने कहा कि उन्होंने शरद पवार से अभी बात की है. उन्होंने कहा है कि वह अपना फैसला नहीं बदलेंगे.
अजित पवार ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि शरद पवार जी को घर जाने दीजिए. हम लोग बातचीत करते हैं और फिर उनका निर्णय क्या है उस पर बात करते हैं. शरद पवार सभागृह से घर के लिए निकले.
Sach kara news
मुख्य संपादक रशीद शेख
8484819485
---------------------------. Sach crime news
समीर शहा की रिपोर्ट
---------------------------
0 Comments