बर्थडे केक काटने के कार्यक्रम मे हुआ विवाद ; सम्राट कॉलोनी परिसर मे पोलिस बंदोबस्त...

बर्थडे केक काटने के कार्यक्रम मे हुआ विवाद ; सम्राट कॉलोनी परिसर मे पोलिस बंदोबस्त...


जलगांव शहर के सम्राट कॉलोनी मासूम वाडी परिसर में 17 मई 2023 बरोज बुधवार की रात 9:30 बजे के करीब बर्थडे केक काटने के विवाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा सहमत किस्म की तोडफ़ोड़ की घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे के आस पास सामने आई है.रात मे तोड़फोड़ करने वाले संदिग्धों को एम.आई.डी.सी. पोलिस ने रात में ही हिरासत मे लेना शुरु कर दिया था और इस काम मे जुटी हुई है.

मिली हुई जानकारी के मुताबिक यह पता चला है कि बुधवार 17 मई की रात 9:30 बजे के करीब कुछ लोगों ने एम.आई.डी.सी. की हद मे आने वाले मासूम वाडी और सम्राट कॉलनी परिसर में जन्मदिन का केक काटने का कार्यक्रम आयोजित किया था.इस कार्यक्रम मे कुछ लोगों ने बहसबाजी कर तहलका मचा दिया और विवाद निर्माण कर दिया था.और यह विवाद इतना बढ़ा दिया के विवाद हाथापाई में बदलने के बाद कुछ शरारती युवकों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरु कर दी थी. इस विवादी घटना के कारण सम्राट कॉलोनी मासूम वाडी के परिसर में तनाव का माहौल बन गया था.विवाद की खबर मिलते ही

 एम.आई.डी.सी. पोलिस के कर्मचारी बोहोत ही कम वक़्त मे वहा पोहच गये थे और वहा के माहौल को कंट्रोल मे किया और उन शरारती व्यक्तियों को ढूंढ़ना शुरु कर दिया था.
विवादिक घटना स्थल पर एम.आई.डी.सी. थाने के पुलिस निरीक्षक मा.जयपाल हिरे, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक मा.किसान नजन पाटिल सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.बोहोत देर रात जब आखिरी खबर मिली तो संदिग्धों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी था.अभी तक इस घटना के संबंध मे पोलिस स्टेशन में कोई रिपोर्ट/तक्रार किसी भी व्यक्ति द्वारा या वहा के कोई भी नागरिक द्वारा नहीं की गई है.पोलिस प्रशासन और सच क्राइम न्यूज़ का आप सब अनुरोध है के गलत अफवाहों पर ध्यान ना दे और अमन व शांति बनाये रखे

Sach crime news
मुख्य संपादक रशीद शेख.                 Sach crime news
                                                   समीर शाह की रिपोर्ट                                                                  जळगाव

Post a Comment

0 Comments