अकोला शहर में हुए दंगे को देखपातूर में पो,स्टे, में शांत्ता समिति की बैठक संपन्न

अकोला शहर में हुए दंगे को देख
पातूर में पो,स्टे, में शांत्ता समिति की बैठक संपन्न


पातुर तालुका प्रतिनिधि सैयद हसन बाबू

पिछले दिनों महाराष्ट्र के अकोला जिला में सोशल मीडिया पर गलत संदेश व टिप्पणी शेयर करने को लेकर दो समुदाय में झड़प हुई. उसी को देखते हुए पातूर पुलिस स्टेशन में शांति समिति की बैठक रखी गई थी.
   
इस बैठक में पातूर के थानेदार श्री हरीश गवड़ी साहब ने नागरिकों से खास अपील किया जिस में उन्होंने सोशल मीडिया को किस तरह इस्तेमाल करे, क्या शेयर करे क्या ना करे इस मुद्दे पर जनता से खास बात चीत की…  
जिस में उन्होंने बताया सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का कोई गलत तस्वीर या संदेश वायरल ना किया जाए जिस से की शहर या गांव की शांति भंग हो जाए. ऐसा करने वाले व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएंगी तथा पूरे प्रकरण का जिम्मेदार उसे ठहराया जाएगा.
 सोशल मीडिया के ग्रुप एडमिन से भी खास अपील की गई कि वह अपने ग्रुप पर ध्यान दें और इस तरह के मैसेज या तस्वीरें जो किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है उन्हें तुरंत डिलीट कर दे अन्यथा ग्रुप एडमिन पर भी इसकी कार्यवाही की जाएगी.

 ऐसा कोई तस्वीर और संदेश जिस से किसी की धार्मिक या व्यक्तिगत भावनाओं को ठेस पहुंचती है और उसके बाद कोई हिंसा का रूप लेती है तो ऐसे सूरत में संदेश भेजने वाले के,और संदेश प्राप्त करने वाले दोनो के ऊपर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी. 

श्री हरीश गावड़ी द्वारा यह भी आवाहन की गई के अपने गांव, अपने शहर, और अपने राज्य में शांति बनाए रखें, अफवाहों पर कोई ध्यान ना दें. हमारी एक छोटी सी गलती और गलत संदेश पूरे वातावरण को खराब कर सकती है शांति भंग कर सकती है और सामाजिक, आर्थिक परिस्थिति को खराब कर देश की एकता अखंडता को बर्बाद कर सकती है.
 
आए हुए सभी जिम्मेदार नागरिकों ने सोशल मीडिया का वापर कैसे करे , समाज को टूटने से कैसे बचाए इस विषय पर अपने अपने मत व्यक्त किए.
इस शांतता समिति की बैठक में पातुर पुलिस थानेदार श्री हरीश गवड़ी साहब, पातुर तहसीलदार सैय्यद एहसानुद्दीन साहब, श्री गजानन पोटे, पातुर वन विभाग अधिकारी साहेब,मेजर श्री भवाने साहेब,माजी नगर अध्यक्ष श्री हिदायत पहलवान,सैय्यद एहफाजोद्दीन मेहताब पहलवान, पातुर तालुका पुलिस पाटिल तथा  पातूर के सभी जिम्मेदार नागरिक, आम जनता व पत्रकार परिषद के श्री दूल्हे खान, श्री देवानंद गहीले, सैयद साजिद पत्रकार तथा पुलिस प्रशासन के पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
   
मुख्य संपादक                     उप संपादक
रशीद शेख बागबान              इरफ़ान अहमद शेख
  8484819485                  9766221455

Post a Comment

0 Comments