लापता हुए नाबालिग बच्चे मिले वापस ; माता पिता ने किया एम.आई.डी.सी. पुलिस और रिजवान शैख़ गणी का शुक्रिया अदा.
दिनांक 18/05/2023 बरोज गुरुवार को लगभग 11.00 बजे रायपुर कुसुबा से कार्तिक जय सिंह परदेशी उम्र 06 वर्ष प्रियासू अजय कुमार वर्मा उम्र 04 वर्ष के साथ खेलते समय कहीं चले गये थे इस संबंध में उनके माता-पिता ने एम.आई.डी.सी. थाने को सूचना दी थी.
चूंकि यह दोनों बच्चे नाबालिग है और कार्तिक मूक बधिर है,

 इसलिए तत्काल दोनो बच्चों की तलाश शुरू की गई.इसी बिच करीब 2:00 बजे के आस पास  रिजवान शेख गनी राह.लक्ष्मीनगर,कानळदा रोड इन्होने ने बताया कि दोनो बालक साईंनगर एम.आई.डी.सी.परिसर में है,यह जानकारी प्राप्त होते ही साईंनगर एम.आई.डी.सी. क्षेत्र से मन्यारखेड़ा रोड के पीछे सफौ/1428 अतुल वंजारी, पोह/इम्तियाज खान पी.नं. इमरान सैय्यद, पोना/1813 सचिन पाटिल, मापोना निलोफर सैय्यद, साईनाथ मुंढे ने दोनो बच्चों की तलाश की और उन्हें ढूंढ निकाला.और उन्हें थाने ले आए.और मा.पुलिस उपाधीक्षक श्री अप्पासो पवार सो. माननीय.पुलिस निरीक्षक श्री. जयपाल हिरे इनकी निगरानी मे दोनो बच्चो को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया.बच्चो के माता पिता ने दोनो बच्चो को इतने कम समय मे ढूंढ निकलने और सूचना देने वाले रिज़वान शैख़ गानी का दिल से शुक्रिया अदा किया


Sach crime news
मुख्य संपादक रशीद शेख.                 Sach crime news
8484819485.                              समीर शहा की रिपोर्ट                                                                 जळगाव