पहली घटना पिता ने पुत्र को मौत के घाट उतारा
तो दूसरी घटना मे दो युवकों पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हमला
मुख्य संपादक उप संपादक
रशीद शेख बागबान इरफ़ान अहमद शेख
8484819485 9766221455
अकोला से चांद रज़वी की रिपोर्ट
अकोला शहर में एक ही दिन में दो हत्या होने से नागरिकों में दहशत निर्माण हो गई है तथा क्राइम का ग्राफ दिनोंदिन शहर में बढ़ता ही जा रहा है। शहर में पहली घटना दोपहर के समय स्थानीय कुशीनगर परिसर में हुई जिसमें एक बेटे ने अपने पिता से परेशान होकर उसे मौत के घाट उतार दिया था किंतु दूसरी घटना ने सभी को दहला दिया है। वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें 1 की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानलेवा हमले में एक युवक की 10 माह पहले हत्या प्रकरण में सुहास वाकोड़े के भाई आकाश वाकोड़े पर यह जानलेवा हमला किया जाने का कयास लगाया जा रहा है। इसमें आकाश वाकोड़े की मौके पर ही मौत हो गई।
आपको बता दें कि, अकोला में दोनों में चल रही वर्चस्व की लड़ाई इतनी गंभीर हो जाएंगी की इसप्रकार गंभीर कदम उठाने पड़े। 10 महीना पहले विनोद वामन टोंबरे इस 35 वर्षीय पंचशील नगर खरप निवासी की हत्या की गई थी तथा हमलावर सुहास वाकोडे भी घायल हो गया था। अब सुहास वाकोड़े के भाई पर 4 से 5 लोगों ने मौत के घाट उतार दिया तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। आकाश वाकोड़े नामक व्यक्ती की हत्या की गई है तथा घायल व्यक्ति का नाम गौरव मानकर बताया जा रहा है।इस हत्या को उस दिन अंजाम दिया गया जिस दिन सुबह ही मृतक आकाश वाकोड़े की बहन की शादी हुई थी शादी के बाद कुछ सामान पहुंचाने के लिए वह अपने दोस्त गौरव मानकर के साथ गया था शुक्रवार रात 9:45 बजे के करीब घर की ओर जाते समय अचानक चिखल पूरा के न्यू तापड़िया नगर मार्ग पर एक चार पहिया वाहन ने उनकी दुपहिया को धड़क दी। उसके बाद चार पहिया वाहन से चार से पांच लोग निचे उतरे और दोनों पर तलवार से हमला कर दिया। आकाश वाकोड़े और गौरव मानकर यह गंभीर जख्मी हो गए तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई इसमें इसी तरह गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी मिलते ही एसपी संदीप घुगे, अप्पर पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत, सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के थानेदार भाउराव घुगे, अकोला पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर भेट दी। इस प्रकार रहदारी के मार्ग पर हुई हत्या से स्थानीय परिसरों में खौफ का वातावरण फैल गया है। फिर भी पुलिस द्वारा तगडा बंदोबस्त लगाया गया है। आरोपीयों की तलाश सर गर्मी से पुलिस कर रही है।
विगत 10 माह पहले मृतक विनोद टोंबरे और उसके हत्यारों में वर्चस्व की लड़ाई शुरू थी इस लड़ाई का रूपांतरण हत्या में पहुंच गया था। सुभाष वाकोड़े और उसके साथीदारो द्वारा विनोद के छाती पर एवं शरीर पर चाकू से वार कर उसे गंभीर कर दिया गया था। उसमें विनोद की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा सुहास वाकोड़े भी इस घटना में घायल हो गए थे इस घटना के बाद सुहास वाकोडे के साथ उनके साथियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था तब से सुहास गिरफ्तार है। वह चिखल पूरा परिसर के निवासी है इस बीच आज हत्या किए गए व्यक्ति आकाश वाकोड़े आरोपी सुहास वाकोड़े इसका सगा भाई है उसकी हत्या का कारण वर्चस्व की लड़ाई से किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
वाकोड़े पर सिविल लाइन में दर्ज है कई अपराध
वाकोड़े इन पर सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में कई अपराध दर्द है अपराध को लगाम बैठे इसके लिए अकोला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर द्वारा सुहास पर एमपीडीए के तहत 1 वर्ष के लिए कारागृह मे भेज दिया गया था। वह अपनी जेल की सजा पूरी कर के छूटा था। और उसने विनोद की हत्या की थी। तबसे वह जेल में सजा भुगत रहा है।
0 Comments