*जलगांव में दावते इसलामी हिंद का हज यात्रा प्रशिक्षण शिविर संपन्न*
जलगांव : इस्लाम धर्म के पांच मूलभूत स्तंभों में से एक हज भी है जिस के लिऐ हर साल पुरे विश्व सभेत अपने देश से भी लाखों की संख्या मे इस्लाम धर्म के अनुयायी मुस्लिम पवित्र मक्का और मदीना जाते है इन्हीं हज को जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सामाजिक व धार्मिक संगठन दावत-ए-इस्लामी हिंद ने जलगांव के शेर अली हॉल में एक दिवसीय हज प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौलाना फारुक साहेब चिश्ती धूलिया ने हज में की जानें वाली धार्मिक विधियों जैसे एहराम बांधना, तवाफ करना, सई का नियम व पध्दती, हलक और तकसीर के नियम बताने के साथ ही, हज के समय आने वाली समस्याओं के समाधान और उनके व्यावहारिक सिध्दांतो और नियमों की भी जानकारी दी। वही दावते इस्लामी हिंद के
जलगांव जिला अध्यक्ष जुबैर अत्तारी ने भी हाजियों को नमाज़ , वजू, गुसल और मदीना शहर मे जाने और पैगंबर मोहम्मद सल्लाहू अलैह वसल्लम की मजार पर दर्शन के शिष्टाचार बताए इस कार्यक्रम में बाड़ी संख्या मे जलगाँव जिले के कई तीर्थयात्रियों ने भाग लिया
कार्यक्रम के अंत मे अपने देश की उन्नति और विश्व शांति के लिए पार्थना की गई प्रशिक्षण शिबिर को सफल बनाने में तौफीक अत्तारी उर्फ बाबा, हाफिज अतीक अत्तारी, मुख्तार शाह, वसीम अत्तारी, तौहीद अत्तारी, हाफिज हसनैन, फैजान कादरी, जुनैद खाटीक ने प्रयास किये
From Akil Khan biyawali sir jalgaon
Sach crime news.
मुख्य संपादक रशीद शेख. Sach crime news
8484819485. समीर शहा जळगाव
0 Comments