अकोला: दिन का कर्फ्यू हटा, धारा 144 लागू..100 से अधिक उपद्रवीयो को पुलिस ने दबोचा...
जिला पुलिस अधीक्षक का अफवाह पर ध्यान ना देनी का आवाहन, पुलिस ने निकाला रूट मारच
रशीद शेख बाग्बान इरफ़ान अहमद शेख
8484819485 9766221455
अकोला: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी को
लेकर शनिवार रात अकोला शहर के कुछ इलाकों में भड़की हिंसा के बाद कर्फ्यू लागू किया गया था, जिसमें जिलाधिकारी के आदेश पर बदलाव किया गया है. अब दो पुलिस थानों की हद में दिन में धारा 144 लागू रहेगी तथा रात में कर्फ्यू लागू होगा. अन्य दो पुलिस थानों की हद में शामिल इलाकों में केवल धारा 144 लागू रहेगी. इस बीच सोमवार शाम तक पुलिस ने करीब 101 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और 300 से ज्यादा संदिग्धों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं. सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर शनिवार रात शहर के हरिहर पेठ, जयहिंद चौक, अक्कलकोट आदि इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी कर पथराव किया था.
स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण जिलाधिकारी नीमा अरोरा के आदेश पर पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने पुराना शहर, डाबकी रोड, सिटी कोतवाली तथा रामदास पेठ, इन चार पुलिस थानों की हद में कर्फ्यू लागू कर, उपद्रवियों की खोजबीन शुरू कर
दी थी. सोमवार शाम तक पुलिस ने इन चारों पुलिस थानों के इलाकों में सर्च आपरेशन चलाकर करीब 101 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और 300 से ज्यादा संदिग्धों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. पहले की तुलना में स्थिति थोड़ी सामान्य होने से जिलाधिकारी नीमा अरोरा ने कर्फ्यू में आंशिक शिथिलता का आदेश जारी किया है. इस आदेश के अनुरूप अगला आदेश जारी होने तक अब सिटी कोतवाली और रामदास पेठ पुलिस थाने की हद में केवल धारा 144 लागू रहेगी. डाबकी रोड और पुराना शहर पुलिस थाने की हद में सुबह 8 से रात 8 बजे तक धारा 144 और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. इन आदेशों का
उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.
पुलिस ने निकाला रूट मार्च
सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी के बाद दो गुटों में हुई हिंसा के बाद कानून व्यवस्था कायम रहने हेतु तथा पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है यह नागरिकों को पता चलने हेतु अकोला पुलिस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे के मार्गदर्शन में रूट मार्च निकाला गया। यह रूट मार्च हिंसा ग्रस्त परिसरों से गुजरा। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी वह जवानों की उपस्थिति थी।
अकोला: दिन का कर्फ्यू हटा, धारा 144 लागू..100 से अधिक उपद्रवीयो को पुलिस ने दबोचा...
जिला पुलिस अधीक्षक का अफवाह पर ध्यान ना देनी का आवाहन, पुलिस ने निकाला रूट मार्च
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक की मौत
16 मई की देर रात अकोला के जूना शहर में स्थित गुडवाले प्लॉट और शिवसेना वसाहत के बीच केनल के पास अकबर खान के घर में आग लगने से उनकी 65 साल की मां की इस हादसे में मौत हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई अफवाह कोई ना फैलाएं अफवाह फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश पुलिस प्रशासन Asp मोनिका राउत की ओर से दिए गए हैं। जिसको लेकर अप्पर पुलिस अधीक्षक मोनिका राउत तथा बिजली विभाग के अधिकारी का बयान जारी किया गया है।
सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा
अकोला शहर में हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की अनहोनी को टालने हेतु जगह-जगह पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त देखने को मिला तथा सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। शहर के प्रमुख बाजार पर समेत परिसर सुनसान नजर आया।
0 Comments