6 महीने के बच्चे का अपहरण कर उसे बेचने वाले गिरोह को शांतीनगर पोलिस ने भिवंडी और झारखण्ड से गिरफ्तार कीया

6 महीने के बच्चे का अपहरण कर उसे बेचने वाले गिरोह को शांतीनगर पोलिस ने भिवंडी और झारखण्ड से गिरफ्तार कीया

 Sach crime news
 मुख्य संपादक रशीद शेख
     8484819485
  ----------------------                          Sach crime news
                                                    एजाज शहा कि रिपोर्ट
                                                   ----------------------------

*एक बच्चे का अपहरण कर उसे बेचने वाले गिरोह को शांतिनगर पुलिस ने भिवंडी और झारखंड से गिरफ्तार किया*

ठाणे:(प्रतिनिधी) 14 एप्रिल को ठाणे के शांतीनगर थाना मे 6 महीने के अरबाज़ नाम के बच्चे की ख़बर माँ पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी इस आधार पर पोलिस वालो ने बच्चे को ढूंढ निकाला और  बच्चो को अपहरण करने वाली टोली को गिरफ्तार भी किया
    शहबाज मोहम्मद यहिया अंसारी और उनकी बीवी शहाना अनसारी न्यू आज़ाद नगर, शांतीनगर भेवन्डी ज़िला ठाणे इनको रमजान की खरीदारी करने बाजार जाना था इसलिए  इनका 6 महीने का बेटा अरबाज़ को शहाना ने अपनी सहेली फातेमा भाभी के घर छोड़ा था वापस लौट के आने पर बच्चा नज़र नही आया बहोत तलाश करने पर भी ना मिला तो अज्ञात व्यक्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया 
  अपराध की गंभीरता को देखते  पुलिस उपायुक्त नवनाथ धवले, सहायक पुलिस  आयुक्त किशोर खैरनार,भिवंडी  के निर्देशन में उक्त अपराध में शामिल अपहृत बच्चे का पता लगाने के लिए दो जांच दल नियुक्त कर तत्काल जांच शुरू की गई. जहां फरयादी रहता है उस जगह के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम और मुखबिर से मिली मालूमात के आधार पर   अफरोज अबुबकर शेख, उम्र 26 साल अल्ताफ होटल के सामने, कमरा नं. 08, शांतिनगर, भिवंडी, जिसे हिरासत में लेकर कुशलता से पूछताछ की गई उसने अपहृत लड़के को बेचने की जानकारी दी उसके पास से उक्त आरोपी का मोबाइल नंबर लिया और वो  झारखंड भागने की तैयारी कर रहा था  शंभु सोमाराम साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी . येवईनाका हनुमान सेठ की खोली  भिवंडी इसको कल्याण रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया गया और जब अपराध के अनुसार उसकी गहनता से जांच की गई तो उसने अपहृत लड़के को अपने पहचान की मंजूदेवी साव को दो लाख रुपये में बेच दिया है जो अपने गाँव  जीतकुंडी तालुका बेको जिला गिरडी झारखंड राज्य में  है 
    उक्त छह माह का बच्चा झारखण्ड में है इस बात को ध्यान मे रख कर फौरन शांतिनगर थाने के जांच दल के सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र म्हात्रे के नेतृत्व में विशेष पुलिस दल एम.पी.ओ. जीतकुडी, ता.बिरनी, जिला गिरिडी, राज्य झारखंड भेजा गया रांची से 200 किमी दूर नक्सल प्रभावित इलाके में जिस गांव में अपराध की आरोपी मंजूदेवी महेश साव नाम की महिला रहती है. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की जांच टीम ने उचित एहतियात बरतते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर नक्सल प्रभावित इलाके में गए. उस जगह से अरबाज शहबाज अंसारी उम्र 6 महीने और आरोपी महिला मंजूदेवी महेश साव उम्र 34 साल को हिरासत मे लिया और धीरे-धीरे  अलग अलग निजी वाहन से सबसे पहले रांची पहुंचे नक्सल प्रभावित इलाके से  पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित भिवंडी ले आई
  और सुखरूप उसके  माता-पिता को सौंप दिया गया  उक्त अपराध में कुल तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है
  शांतिनगर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर इंदलकर, पुलिस निरीक्षक नीलेश बदाख, पुलिस निरीक्षक  विक्रम मोहिते सपोनी/शैलेंद्र म्हात्रे, महेश चौधरी, अनिल शिरसाठ, रविकिरण पाटिल, मनाली फेरदे, श्रीकांत पाटिल, पोना /किरण जाधव,  नरसिम्हा क्षीरसागर, रवींद्र पाटिल, और  विजय ताठे इन सभी ने मेहनत ली

Post a Comment

0 Comments