दिनांक 19 मई 2023 बरोज शुक्रवार की रात अमावस्या के अवसर पर रास्ता लूट की तैयारी कर रहे आरोपियों के खिलाफ एम.आई.डी.सी. पोलिस द्वारा कार्रवाई की गई एम.आई.डी.सी. पोस्ट स्टे. की हद में जलगांव जिला पुलिस अधीक्षक मा.एम राजकुमार के आदेश पर कोंबिंग ऑपरेशन चलाया गया.इस कोंबिंग ऑपरेशन के दौरान एम.आई.डी.सी पुलिस निरीक्षक मा.जयपाल हिरे को सूचना मिली थी कि अजंता चौफुली के परिसर मे एसटी वर्कशॉप के पास अंधेरे में कुछ संदिग्ध मोटरसाइकिल लेकर लूटपाट करने के उद्देश्य से लूटपाट करने का सामान जिसमे पिस्टल, चाकू, लाल मिर्च पाउडर व रस्सियों से रोककर वाहन चालकों से लूटपाट की जा रही है और लूटपाट का प्रयास किया जा रहा है.
जानकारी मिलने के बाद एम.आई.डी.सी पुलिस निरीक्षक मा.जयपाल हिरे, पोना हेमंत कळस्कर, चंद्रकांत पाटिल, प्रदीप पाटिल, दीपक चौधरी, अशफाक शेख आदि ने उक्त स्थान पर अपराधीयो को रात 3:00 बजे अपराधी स्वप्निल उर्फ गोल्या धर्मराज ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी शंकराव नगर DNC कॉलेज के पास जलगांव, निशांत प्रताप चौधरी 19 वर्षीय निवासी DNC कॉलेज के पास शंकरराव नगर जलगांव, पंकज चतुर राठौड़ 19 वर्षीय निवासी तुकाराम वाडी, हरिओम नगर, जलगांव निवासी, देवीदास शंखपाल 19 वर्षीय असोदा रोड, मोहन टॉकीज के सामने जलगांव नीवासी व दो नाबालिगों को एम.आई.डी.सी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया. उनके पास से देसी पिस्टल, चाकू, मिर्च पाउडर, रस्सी, तीन जिंदा कारतूस,और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है.
उक्त सभी रिकार्ड में अपराधी हैं, स्वप्निल उर्फ गोल्या धर्मराज ठाकुर पर 5 अपराध, निशांत प्रताप चौधरी पर 5 अपराध यश देवीदास - शंकपाल के खिलाफ 1 मामला दर्ज है. इस मामले में एमआईडीसी थाने में मुकदमा दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें आज न्यायमूर्ति सुवर्णा कुलकर्णी की अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है.सरकारी वकील सुप्रिया क्षीरसागर ने सरकार की ओर से कार्यवाही की जांच की है.और आगे की कारवाई की जांच आनंदसिंह पाटिल और योगेश बारी कर रहे हैं.
Sach crime news
मुख्य संपादक रशीद शेख. Sach crime news
समीर शाह की रिपोर्ट जळगाव
0 Comments