इंसाफ मीडिया लाइव न्यूज की जानिब से बोल जलगांव सीरीज की शुरुआत ; जलगांव म.न.पा. महापौर श्रीमति जयश्री महाजन द्वारा उद्घाटन

 जलगांव: इंसाफ मीडिया लाइव न्यूज जलगांव ने सोमवार, 22 मई 2023 को जलगांव शहर के लिए बोल जलगांव नामक एक महत्वपूर्ण सीरीज की शुरुआत की.  जिसका उद्घाटन जलगांव शहर की मेयर श्रीमती जयश्री महाजन ने किया।  चैनल के मालिक शीबान फाईज़ ने कहा कि यह सीरीज जलगांव शहर के सभी वार्डों को कवर करेगी और इंसाफ मीडिया लाइव की टीम प्रत्येक वार्ड में जाकर वार्ड की समस्याओं के संबंध में वार्डवासियों से बातचीत करेगी, साथ ही प्रत्येक वार्ड में उपस्थित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे. वार्ड की समस्याओं पर हर वार्ड के चारों नगरसेवकों से चर्चा होगी।  इस महत्वपूर्ण सीरीज का उद्देश्य जलगाँव शहर का सर्वेक्षण करना है और शहर को तरक्की की ओर ले जाने के लिए किस वार्ड में क्या काम बचा है उसे जनता के सामने लाना है।  नागरिकों से बात करने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जब वार्ड के हालात कैमरे के माध्यम से  जनता के सामने लाए जाएंगे तो काम और तेजी से बढ़ेगा।  उद्घाटन के समय मा. मेयर और चैनल मालिक के साथ यूसुफ खान, समीर खान और उमर फारूक मौजूद थे.

Post a Comment

0 Comments