बैदपुरा परिसर स्थित प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
रशीद शेख बागबान इरफ़ान अहमद शेख
8484819485 9766221455
अकोला प्रतिनिधि,
शहर के बैदपूरा परिसर में सांगली वाला शोरूम के पिछले भाग में अपार्टमेंट में स्थित प्लास्टिक के गोदाम में सोमवार 22 मई कि सुबह के समय भीषण आग लगने की घटना हुई. इस गोदाम में बड़े प्रमाण में प्लास्टिक का माल रखा हुआ था जिसमें यह आग लगी थी. इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची थी. परंतु जहां यह आग लगी थी वहां बड़े प्रमाण में अतिक्रमण होने के कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को घटनास्थल पर पहुंचने में भारी दिक्कतें हो रही थी. किसी तरह से फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे ना
जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. इस घटना के कारण आसपास के नागरिकों में भय का वातावरण पैदा हो गया था. प्लास्टिक में आग लगने के कारण बड़े प्रमाण में पूरे परिसर में धुआं फैल गया था. जिसकी वजह से स्थानीय नागरिकों में भय का वातावरण पैदा हो गया था. इस घटना की जानकारी पाते ही जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे.
अकोला महानगरपालिका के फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया. जिस में फायर ब्रिगेड का एक कर्मी दम घुटने के करण घायल हुआ है,
इस घटना के कारण पूरे परिसर में खलबली मच गई थी. जिस अपार्टमेंट में यह प्लास्टिक का गोदाम है उसके पास जाने के लिए किसी भी प्रकार का रास्ता नहीं है. जिसके कारण फायर ब्रिगेड को जहां आग लगी वहां पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जिसे देखते हुए महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करते हुए इस परिसर का अतिक्रमण निकालने की जरूरत महसूस की जा रही है.
0 Comments