जलगांव गुरुवार 25 मई को महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें इकरा एजुकेशन सोसाइटी, जलगांव के तत्वावधान में इकरा शाहीन उर्दू हाई स्कूल और जुर्नियर कॉलेज, मेहरुन, जलगांव के छात्रों ने शानदार नतीजे हासिल किए. कुल 192 सफल विद्यार्थियों की बदौलत कॉलेज का परिणाम 97.95% रहा.
निम्नलिखित छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए है जिनके नाम और मार्कस कुछ इस प्रकार है.
1. मेमन सुहाना मुहम्मद इब्राहिम ( 87.50% )
2. शेख अरीबा फातिमा मंजूर अहमद ( 85.50% )
3. मिस्बाह रियाज मुहम्मद ( 84.50% )
4. मोहम्मद सईम अनीस रजा ( 84.00% )
5. खाटिक नाजिया परवीन साजिद ( 83.33% )
कॉलेज के कुल 37 छात्र-छात्राएं विशेष योग्यता, 120 प्रथम श्रेणी, 34 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. इकरा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.अब्दुल करीम सालार, उपाध्यक्ष डॉ. इकबाल शाह, सचिव अल्हाज एजाज मलिक, अध्यक्ष डॉ. ताहिर शेख, प्रिंसिपल शेख गुलाब इसाक, शेख जाकिर बशीर ने सफल छात्रों को बधाई दी.
0 Comments