बारशीटाकली नगर पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भी ईदगाह रोड बनाने मे दोनों नगर सेवक विफल,
रशीद शेख जलगांव। इरफ़ान अहमद शेख
जलगांव 8484819485। 9766221455
बारशीटाकली नगर पंचायत चुनाव 2018 में वार्ड क्रमांक 8 और वार्ड क्रमांक 9 के मतदाताओं ने दोनों ही नगर सेवीका को विकास के नाम पर मतदान करके भारी मतों से चुनाव में जीत दिलाया मगर मतदाताओं कि अपेक्षा निराशा में बदल गई बारशीटाकली शहर में पुरातन काल से ही मुस्लिम समाज कि ईदगाह है इस ईदगाह में हर वर्ष पुरे बारशीटाकली शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से मुस्लिम धर्मीय रमज़ान ईद और बकर ईद कि नमाज अदा करने आते हैं एक वर्ष में ईदगाह पर दो बार नमाज़ अदा कि जाती है ईदगाह पर नमाज अदा करने में मुस्लिम समाज में बहुत महत्व माना जाता है परंतु ईदगाह का आधा परिसर वार्ड क्रमांक 8 और आधा परिसर वार्ड क्रमांक 9 में आता है दोनों ही वार्ड के नगर सेवक मुस्लिम है और हर वर्ष दोनों ही नगर सेवक ईदगाह पर नमाज अदा करते हैं
मगर ईदगाह के मेन रोड और परिसर कि अत्यंत दैयनीय अवस्था हो गई है मगर इसके बाद भी दोनों ही नगर सेवकों को ईदगाह के मेन रोड को सुधारने और बनाने कि कभी भी ज़रुरत महसूस नहीं हुई अगर दोनों ही नगर सेवक चाहते तो तेलीपुरा चौक से ईद गाह तक रोड बन सकता था और तेली पुरा चौक से ईद गाह तक और नईम भाई के घर तक रोड बनाना आवश्यक था मगर रोड़ बनाया नहीं गया हर बार मतदाता बिना कुछ लालसा के विकास कि उम्मीद से उम्मीदवारों को चुनाव में जीत कर लाते हैं मगर चुनाव में जीत कर आने के बाद उम्मीदवार विकास के काम नहीं करने के कारण मतदाताओं को ठेंगा दिखा देते हैं बारशीटाकली शहर में मुसलीम बहुल परिसर को छोड़कर इतर धर्मीय परिसर को देखा जाए तो इतर धर्मीय परिसर में हर जगह विकास ही विकास नजर आएंगा जबकि नगर पंचायत बारशीटाकली में हर वार्ड में समान निधी देती है फिर मुसलीम परिसर विकास में पिछे क्यों रहते हैं पवित्र ईदगाह का रोड नहीं बनना बोले तो अपने आप में एक आश्चर्य है
0 Comments