फलाई ओवर ब्रिज पर कार दुर्घटना में दो गंभीर रूप से घायल,
अकोला प्रतिनिधि, सईद खान की रिपोर्ट,,,
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना टावर के सामने फ्लाईओवर ब्रिज पर घटी इस दौरान वहां पर युवक सेल्फी निकाल रहे थे। इस प्रकार रोजाना सैकड़ों युवक पुल पर अपना जन्मदिन मनाने आते हैं तो कभी वीडियो बनाते हुए नजर आते हैं। जिसके कारण 1 दिन बड़ी दुर्घटनाओं को यह लोग न्योता दे सकते हैं। आज की दुर्घटना में भी यही हुआ कार ड्राइवर सेल्फी निकाल रहे उस युवक को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गया और वह उड़ान पुर की दीवार को कहीं दूर तक घसीटते हुए ले गया।
इस दौरान घायलों को तुरंत जिला सरकारी अस्पताल में ले जाया गया किंतु बाद में दोनों भी घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है उन पर उपचार चल रहा है। तथा इस घटना की जांच पुलिस कर रही है।
0 Comments