अकोला प्रतिनिधि,,,,,,
अकोला शहर के खैर मोहम्मद प्लाट परिसर में जियान नामक बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था तब अचानक तब भारी बारिश के कारण नाली में बह गया था। आज शनिवार को 11 बजे के समीप बालक जियान का शव मिल गया है। भारी बारिश के कारण नदी नालों को पूरा आया हुआ था। इस दौरान परिसर में स्थित नाले का पानी सड़क पर आने के कारण सड़क और नाले समान दिखाई दे रहे थे। ज़ियाँ ओर उसके दोस्त वाह खेल रहे थे, तभी जियान की चप्पल नाले में चली गई वह उसे निकलने का प्रयास करने लगा किंतू उसका पैर फिसल गया,और वह अनियंत्रित होकर नाली के पानी में बह गया तब से आज 4 दिन बीत चुके हैं उसको तलाश किया जा रहा था किंतु उसका पता नहीं चल पा रहा था। आज शनिवार 11:00 बजे के समीप परिसर के युवको को गांव के समीप पुलिया के पास मिला,
वह बच्चे की तलाश में आए हुए थे तब अचानक उनकी नजर दूर जलकुंभी में पड़ी लाश पर गई। उन्होंने पास जाकर देखा तो वह जियान होने का सामने आया। हालांकि दमकल विभाग, जिला आपत्ती व्यवस्थापन, वंदे मातरम पथक, संत गाडगे बाबा पथक सर्च अभियान में लगा हुआ था। किंतु उन्हें भी सफलता नहीं मिल रही थी तो आज जिलाअधिकारी के निर्देश पर सी,आर,पी,एफ की टीम अकोला पहुंची और उसने सर्चिंग अभियान शुरू किया। उसका सर्च अभियान जुल्फीकार बाबा दरगाह के पास चल रहा था। तब उन्हें खबर मिली,
भोड गांव के पुल के समीप जियान का शव मिला है तो उन्होंने भी अपने अभियान को विराम देकर वहां पहुंचे। मनपा की नाली सफाई को लेकर लापरवाही के कारण आज एक बच्चे को अपनी जान गवानी पड़ी है ऐसे आरोप नागरिकों ने लगाए हैं। परिजनों को दस लाख रुपये का मावेजा दिया जाए, आएसा मेमोरेंडम जमाते ए इस्लामी हिंद की ओर से म न पा को दिया गया है, फिलहाल बालक को जिला सरकारी अस्पताल में शव विच्छेदन के लिए भेजा गया है।
0 Comments