दस वर्षीय ज़ियान के नाली में डूबने के,24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोइ सुराग नहीं मिल पाया,

दस वर्षीय ज़ियान के नाली में डूबने के,
24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोइ सुराग।         
अकोला प्रतिनिधी,

बता दे की कल शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर थे। उसी तरह नालो की योग्य रूप से साफ सफाई नहीं होने से नालों का पानी सड़कों पर आ रहा था। ऐसी ही एक घटना खैर मोहम्मद प्लाट में घटी जहां पर नाले का पानी सड़क पर आने के कारण 10 दस वर्षीय बालक ज़ियान  को अपनी जान गवानी पड़ी। आपको बता दें कि कुछ बच्चे पानी में खेल रहे थे तब अचानक ज़ियान की चप्पल नाले में चली गई तो वह उसे निकालने का प्रयास करने लगा किंतु सड़क और नाला एक साथ मिलने के कारण वह सीधे नाले में जा गिरा। तबसे बालक का कुछ पता नहीं चल पाया है
हालां कि संत गाडगे बाबा आपत्कालीन पथक पिंजर  तथा वंदे मातरम पथक को भी बुलाया  गया है। वह देर रात से सर्च अभियान में लगे हुआ थे, किंतु बालक को रात में खोजने में बारिश के कारण बाधाएं निर्माण हो रही थी। फिर सुबह 6:00 बजे से बच्चे की तलाश मे रेस्क्यू टिम लगे हुए हैं किंतु उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।
 नागरिकों का कहना है कि अगर प्रशासन द्वारा समय रहते नालों की ठीक रूप से साफ सफाई की जाती तो बालक इस प्रकार नाले में ना बहां होता। इसमें महानगरपालिका की साफ-साफ लापरवाही होने का दिखाई दे रहा है । 

Post a Comment

0 Comments