जामनेर शहर मे फिर हुई चोरी चोर उडा लेगए 3 लाख 52 हजार का माल
*जामनेर शहर मे फिर हुई चोरी चोर उडा लेगए 3 लाख 52 हजार का माल*
जामनेर:(एजाज़ गुलाब शाह)
शहर मे चोरी का सिलसिला जारी है फिरसे जामनेर शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र मे किराए के मकान मे रहने वाले एक व्यक्ति के घर के दरवाजा तोडने के बाद अज्ञात चोरो द्वारा अलमारी का ताला तोडकर सोने चांदी और कैश रकम पर हाथ साफ करने की घटना सामने आई है जामनेर पुलिस स्टेशन मे मामला दर्ज किया गया है इस बीच आए दिन हो रही चोरी की वारदातो से नागरिको मे डर का माहौल है और चोरो पर शिकंजा कसने की मांग हो रही है
सूत्रो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर क्षेत्र निवासी सूरज कुमार राजमल संकोचा उम्र 46 वर्ष जो कि एक व्यापारी है और किराये के मकान मे रहते है उनका घर बंद देखकर किसी अज्ञात चोर ने उनके घर का दरवाजा तोड दिया और घर के अंदर अलमारी का ताला तोडकर 14 जुलाई से 15 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे के बीच 2 लाख 85 हजार रुपये कीमत के जेवरात 55 हजार नकद और 12 हजार रुपये कीमत की तीन घडीया कुल 3 लाख 52 हजार रुपये की चोरी कर ली इस मामले मे सूरज कुमार संकोचा जामनेर थाने पहुंचे और 15 जुलाई की शाम करीब 5 बजे अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कराया पुलिस इंस्पेक्टर किरण शिंदे के मार्गदर्शन मे पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है.
0 Comments