मुख्यमंत्री सहायता कक्ष प्रमुख मंगेश चिवटे के हाथों समीर खान का सत्कार

मुख्यमंत्री सहायता कक्ष प्रमुख मंगेश   चिवटे के हाथों समीर खान का सत्कार
अकोला प्रतिनिधि,चांद रिज़वी
अकोला- सामाजिक कार्यों में सदाबहार रहने वाले रूग्न सेवक समीर खान नौशाद खान का   जकरिया फाउंडेशन के अध्यक्ष जावेद जकरिया द्वारा आयोजित किए गए स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले रुग्ण सेवक समीर खान नौशाद खान का सत्कार किया गया। आपको बतादे की, मरीजों की सेवा मे दिन रात मदद करना, रक्तदान शिविर का आयोजन कहीं पर अगर हो रहा हो तो  उसका पाठपुरावा करके योग्य व्यक्ती खुन उपलब्ध कराके देना। इसप्रकार विभिन्न सामाजिक कार्योे को अंजाम देनेवाले रूग्ण सेवक समीर खान इनका सत्कार  बालासाहेब ठाकरे शिवसेना वैद्यकीय मदत कक्ष  मुंबई और जकरिया फाउंडेशन अकोला की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कक्ष के प्रमुख चिवटे द्वारा सोमवार १८ सितंबर को होटल ग्रीनलैंड कॉटेज में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित बालासाहेब ठाकरे मुख्यमंत्री सहायता कक्ष के  प्रमुख मंगेश चिवटे एवं  जकरिया फाउंडेशन के अध्यक्ष जावेद जकारिया,शिवसेना के शिंदे समूह संपर्क प्रमुख पूर्व विधायक गोपीकिशन बाजोरिया,विदर्भ मेमन जमात के अध्यक्ष बिलाल थेकिया,डॉ. अमोल रावनकर,हरीश अलिमचंदानी,भागीरथ टोडकर,शार्दुल भांगे,डॉ.जिशान हुसैन,विट्ठल सरप,राजू भोर, देशमाने तथा कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष जावेद जकारिया उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments