पत्रकार हमला प्रकरण में कार्रवाई की मांग पत्रकार संघटनाओ का निदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पत्रकार हमला प्रकरण में कार्रवाई की मांग पत्रकार  संघटनाओ का निदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अकोला संवादाता इरशाद अहमद
अकोला-पाचोरा के पत्रकार संदीप महाजन इन पर विधायक द्वारा गाली गलौज धमकी तथा विधायक के समर्थकों द्वारा महाजन इन पर किए गए जानलेवा हमले के प्रकरण में पत्रकार संरक्षण कानून अंतर्गत कार्रवाई सरकार द्वारा की जाए इस मांग को लेकर अकोला पत्रकार हमला विरोधी कृति समिति की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने निदर्शन किए गए एवं जिलाधिकारी अजीत कुंभार इन्हें मांग का ज्ञापन सौंपा गया। 
पत्रकार हमला विरोधी कुर्ती समिति के मराठी पत्रकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, अकोला जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शौकत अली मीर साहब, बहुजन पत्रकार संघ के पुरुषोत्तम आवारे, एडवोकेट सुधाकर खुमकर, अनिल माहोरे, श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद देशपांडे, सचिन विशाल राजे बोरे, प्रवीण ठाकरे,कमल किशोर शर्मा, दिलीप दांदले, मुकुंद देशमुख, राजेंद्र काकडे, मोहम्मद साकिब, दीपक अवताडे, विलास खंडारे, जीवन सोनटक्के, चांद रज़वी, शाहिद इकबाल, अनिल मावले, सुगत खाड़े, नंद गोपाल पांडे, सैयद जमीर, समीर खान, मेहताब शाह, इरशाद अहमद, इरफ़ान शेख, गुलाम मोहसिन, आदि के साथ पत्रकार संघटन के पदाधिकारी पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पत्रकारों पर हमला प्रकरण में पत्रकार संरक्षण कानून अनुसार कार्रवाई की जाए इस कायदे की कठोर रूप से अमलबजावनी की जाए ऐसी मांग इस वक्त की गई।

Post a Comment

0 Comments