अकोला- अकोला शहर में हत्या चोरी डकैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर के बढ़ता क्राइम ग्राफ यह चिंता का विषय बना हुआ है। इस पर अंकुश लगाने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही। अकोला शहर के पुराना शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले हिंगणा फाटा के पास 30 वर्षीय शेख शाहरुख उर्फ फारुख का उसके परिचित के साथ विवाद हो गया।
जिसके पश्चात आरोपी ने उस पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी इस प्रकार की प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, एसडीपीओ सुभाष दूधगांवकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। साथ ही पुराना शहर पुलिस के अलावा एलसीबी पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके के मार्गदर्शन में दल घटना स्थल पहुंच गया। इस मामले में एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।घटना की जांच चल रही है ।
0 Comments