खेती एवं घर को नाम में करने महिला को उसके पति द्वारा जहरीली दवा पिलाने का मामला मैंसांग में सामने आया है। जिसके चलते परिसर में हलचल मच गई। फिलहाल महिला का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अकोला के म्हैसांग में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। जिसमें महिला के पति एवं उसके दो बेटों तथा बहुओं ने मिलकर महिला को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। जिसके चलते महिला को दवा के रूप में जहरीली दवा दी,
प्राप्त जानकारी अनुसार महिला का पति एवं उसके बेटे तथा बहू उससे खेती एवं घर नाम पर करके देने हेतु विवाद कर रहे थे। किंतु कल शाम अचानक 6:00 बजे के दरमियान उसके पति ने अपने बेटों के साथ मिलकर उसे जहरीली दवा पिला दी। जिसके बाद महिला की हालत गंभीर होने से उसे जिला सरकारी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जहां पर महिला पर उपचार चल रहा है तथा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
0 Comments