जलगांव: (एजाज़ गुलाब शाह)की रिपोर्ट
स्कूल से छुट्टी के बाद मां के साथ घर जाते समय बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी इससे माँ की आँखो के सामने उसके नन्हें बच्ची की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई हादसा गुरुवार 3 अगस्त शाम करीब पांच बजे जलगांव शहर मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल तनय के पास हुआ प्रेरणा योगेश नेमाड़े (उम्र-4) निवासी माउली नगर,जलगांव है इस हादसे मे उसकी मां दक्षता मामूली रूप से घायल हो गई है
योगेश नेमाडे अपनी पत्नी दक्षता बेटी प्रेरणा और बेटे के साथ जलगांव शहर के माउली नगर मे रहते है उनकी चार साल की बेटी प्रेरणा जलगांव पब्लिक स्कूल मे नर्सरी मे पढती हैं,
हमेशा की तरह प्रेरणा के स्कूल के बाद उसकी मां दक्षता उसे अपनी स्कूटी (MH12 EW8829) से लेने गई अपनी बेटी प्रेरणा को लेने के बाद घर जा रही थी तभी नेशनल हाईवे पर होटल तनय के पास तेज रफ्तार डंपर (एमएच 19 सीवाई 6769) ने दक्षता की बाइक को टक्कर मार दी इस टक्कर मे नन्ही प्रेरणा गंभीर रूप से घायल हो गई जब उसे तुरंत जिला सरकारी मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया तो चिकित्सा अधिकारी डॉ चंदन महाजन ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया उसकी मां को मामूली चोटेआई है
इस बीच डंपर चालक डंपर छोडकर भाग निकला,
0 Comments