जलगांव:(एजाज़ गुलाब शाह) शहर के युवाओं की संस्था आयडियल सेल्स एसोसिएशन की ओर से एक जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं के व्यक्तित्व विकास, रोजगार के अवसर और शैक्षणिक मार्गदर्शन को बढ़ावा देना है कार्यक्रम का शुभारंभ मौलाना उसामा फलाही साहब की पवित्र कुरआन तिलावत से हुआ। सभा की सदारत श्री सलीम इनामदार साहब ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सुहैल आमिर साहब (अमीर, जमाअत-ए-इस्लामी, जिला जलगाँव) मौजूद थे
अध्यक्ष मुन्नाफ शेख ने सभा का उद्देश्य स्पष्ट किया, और अज़हर हुसैन ने एसोसिएशन की पहचान, लक्ष्य तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन बख्तियार शेख ने किया
मुख्य अतिथि प्रो. सुहैल आमिर साहब ने अपने भाषण "हम मुताहिद हुए तो ज़माने पर छा गए" में कहा कि पहले कहा जाता था कि एकता बहुत ज़रूरी है, लेकिन आज के दौर में एकता समय की सबसे बड़ी ज़रूरत बन गई है। उन्होंने सीरत-ए-नबी ﷺ के उदाहरण देते हुए अंसार और मुहाजिरीन के परस्पर प्रेम व सहयोग का ज़िक्र किया और एकता के महत्व को बड़े ही प्रभावी अंदाज़ में समझाया
इस अवसर पर मेंबरशिप ड्राइव की शुरुआत भी की गई। वकार शेख ने सदस्यता के फायदे बताए और युवाओं से एसोसिएशन से जुड़ने की अपील की। वहीं, मुशर्रफ शेख ने आपसी संबंध मज़बूत करने और सामूहिक रूप से कार्य करने पर ज़ोर दिया
कार्यक्रम में प्रशासनिक समिति के लिए सैयद रिज़वान को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया जावेद शेख और फ़ैज़ान ने समिति सदस्यों की विशेषताओं पर जानकारी दी अंतिम संबोधन में अध्यक्ष श्री सलीम इनामदार साहब ने एसोसिएशन को शुभकामनाएँ दीं और समाज सेवा में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष मुजाहिद खान ने किया और समापन बख्तियार शेख की दुआ से हुआ
0 Comments