पुलिस की बड़ी कारवाई लापता 5 साल की बच्ची सुख रूप वापस मिली आरोपी गिरफ्तार

भुसावल से बड़ी खबर 

जलगांव:(एजाज़ गुलाब शाह)
22 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच जलगांव ज़िले के भुसावल बस स्टैंड रोड के पास से एक 5 साल की बच्ची का अपहरण किया गया था बच्ची की मां काजल ठाकुर ने भुसावल बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी

पुलिस ने तांत्रिक विश्लेषण और गुप्त माहिती के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गोरेलाल भगवानसिंग कछवे उर्फ भिलाला, निवासी अजदरा, को उजनी दरगाह से गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया, और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर माता के सुपुर्द किया गया आरोपी पर पहले भी म.प्र. के खरगोन जिले में अपहरण का मामला दर्ज है यह सफल कारवाई पोलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे पोलिस निरीक्षक राहुल वाघ और उनकी टीम ने की


Post a Comment

0 Comments