जलगांव की स्थानीय अपराध शाखा ने जलगांव ज़िले के तहेसील मुक्ताईनगर और वरणगांव के पेट्रोल पंपो पर हुए सशस्त्र डकैती के मामले का पर्दाफाश किया है
जलगांव:(शाह एजाज़ गुलाब)
9 अक्टूबर 2025 की रात 10 से 11 बजे के बीच, 5 से 6 अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन पेट्रोल पंपों रक्षा टोफ्यूअल, मनुभाई आशीर्वाद पेट्रोल पंप और सय्यद पेट्रोल पंप पर बंदूक की नोक पर डकैती की थी। आरोपी करीब 1 लाख 33 हजार 500 रुपये नकद, मोबाइल फोन और सीसीटीवी डीवीआर लूटकर फरार हुए थे
पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश्वर रेड्डी, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक नखाते और उपविभागीय अधिकारी संदीप गावित के मार्गदर्शन में, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल गायकवाड़ के नेतृत्व में विशेष टीमें बनाई गईं चार दिनों की लगातार मेहनत के बाद पुलिस ने नासिक और अकोला से 5 आरोपियों व 2 बाल अपराधियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों से ₹40,000 नकद, 3 देसी पिस्तौल, 5 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं
मुख्य आरोपी सचिन भालेराव के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास सहित दो मामले दर्ज हैं और उसे पहले जिले से हद्दपार भी किया गया था
0 Comments