बार्शीटाकली के परवाज़ ग्रुप की ओर से उमेर खान उस्मान खान का भव्य सत्कार किया गया।
उमेर खान ने हाल ही में शरदचंद्र पवार होमिओपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, श्रीरामपुर (जिला अहमदनगर) से बी.एच.एम.एस. की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर डिग्री हासिल की है।
उमेर खान
खास बात यह है कि उमेर खान के पिता उस्मान खान बार्शीटाकली बस स्टैंड पर पान पट्टी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अपनी मेहनत और संघर्ष से उन्होंने अपने बेटे को उच्च शिक्षा दिलाई। उमेर खान ने भी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने पिता का नाम रोशन किया।
इसी उपलब्धि को देखते हुए परवाज़ सिंगिंग ग्रुप ने उमेर खान और उनके पिता का सत्कार किया। उन्हें मिठाई खिलाकर, बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
सत्कार समारोह में परवाज़ ग्रुप के शफीक रही सर, जमी़ल अहमद, वाहिद खान, मोईज़ोद्दीन शेख, अज़हर शाहिद, अबरार भाई, इमाम पत्रकार, इरफान शेख पत्रकार सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
उमेर खान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया
0 Comments