एक दिया वंचितों के लिए” अभियान के तहत तंट्या भील बस्ती में दिवाली की खुशियाँ बाँटी गईं

दीवाली के अवसर पर “एक दिया वंचितों के लिए” कार्यक्रम का आयोजन

जलगांव:(एजाज़ गुलाब शाह) 

दीवाली के शुभ अवसर पर जलगांव शहर के तंट्या भील बस्ती क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “एक दिया वंचितों के लिए” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जलगांव शहर के विधायक सुरेश दामू भोळे (राजू मामा) के हस्ते तथा महानगर जिलाध्यक्ष दीपक सूर्यवंशी की प्रमुख उपस्थिति में बस्तीवासियों के साथ दीवाली मनाई गई

कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित नागरिकों में दिवाली फराल, मिठाई और साड़ियों का वितरण किया गया। इस उपक्रम के माध्यम से वंचित समाज के लोगों के साथ खुशी और प्रेमपूर्वक दीवाली मनाने का संदेश दिया गया

इस अवसर पर जिला सरचिटणीस विशाल त्रिपाठी, राहुल वाघ, नितीन इंगळे, पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष उज्वलाताई बेंडाळे, सदाशिवराव ढेकळे, महिला मोर्चा महानगर जिलाध्यक्ष सौ. नीतू ताई परदेशी, दीपक परदेशी, राजेंद्र मराठे, मिलिंद चौधरी, सचिन बाविस्कर, नंदिनी दर्जी, रेखा वर्मा, संगीता पाटील, सागर पाटील, शक्ति महाजन, आशिष सपकाळे, पूर्व नगरसेवक विजय वानखेडे, भरत सपकाळे, मंडल अध्यक्ष आनंद सपकाळे, विनोद मराठे, अजित राणे, विधी आघाड़ी प्रमुख महेश जोशी, NGO सेल प्रमुख पंकज जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रमुख अनिल जोशी, ओबीसी मोर्चा प्रमुख सुनील वाणी, दीपक बाविस्कर, शुभम विंचवेकर, किसन मराठे, युवा मोर्चा सरचिटणीस सागर जाधव, पदाधिकारी स्वप्नील चौधरी, उन्मेष चौधरी सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, माजी नगरसेवक, मोर्चा/आघाड़ी संयोजक, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे

कार्यक्रम के समारोप पर विधायक सुरेश भोळे (राजू मामा) ने कहा कि “दीवाली का असली आनंद तब है जब समाज के हर वर्ग के साथ खुशियाँ साझा की जाएँ।”

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भी वंचित समाज के बच्चों व परिवारों के साथ दीपावली की खुशियाँ बाँटी और सामाजिक समरसता का संदेश दिया

Post a Comment

0 Comments