असदुद्दीन ओवैसी का बयान: "जब तक जिंदा रहूंगा सीमांचल के गरीबों की लड़ाई लड़ता रहूंगा"

बिहार:
(पूर्णिया) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष व सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल दौरे के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “जब तक जिंदा रहूंगा, सीमांचल के गरीब आवाम की लड़ाई लड़ता रहूंगा।”.
 ओवैसी ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की गंभीर समस्या है, लेकिन सरकारें इन मुद्दों पर ध्यान नहीं देतीं।
 उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों और पिछड़े तबकों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।
 AIMIM अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठाएं।
 उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सीमांचल के हक और न्याय की लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक जारी रखेगी।

Post a Comment

0 Comments