बाग-ए-फातिमा मोहल्ले में लगेंगी स्ट्रीट लाइट्स, लोकसेवार्थ सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने उठाया सराहनीय कदम
नफीस खान आज़मी की पहल से मिली रफ्तार, बिजली विभाग ने दिया आश्वासन
मालेगांव: (शाह एजाज़ गुलाब)
बाग-ए-फातिमा मोहल्ले में जल्द ही स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी इस कार्य के लिए लोकसेवार्थ सोशल वेलफेयर फाउंडेशन और नफीस खान आज़मी ने विशेष पहल की है
फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुसैन खान के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने लगातार मेहनत और संबंधित विभागों से संपर्क कर यह कार्य आगे बढ़ाया। मोहल्ले की अंधेरी गलियों के कारण नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इस ज़रूरत को समझते हुए फाउंडेशन की टीम ने बिजली विभाग तक अपनी मांग पहुंचाई
बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि, “जहां विद्युत पोल की ज़रूरत है वहां पोल लगाए जाएंगे और जहां केवल रोशनी की आवश्यकता है, वहां जल्द ही स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी”
इस कार्य में नफीस आज़मी के साथ वसीम शेख, अहमद ठेकेदार, इमरान बद्र, इरफान भाई, आमीन, जमशेद भाई, यासीन भाई, इमरान, मतीन मास्टर, माबूद भाई, मुजम्मिल अंसारी, अहमद अली सहित मोहल्ले के कई स्थानीय नागरिक उपस्थित थे
इस पहल से मोहल्ले के लोगों में संतोष की भावना देखी जा रही है और क्षेत्र की सुरक्षा की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है स्थानीय निवासियों ने कहा कि समाज सेवा के लिए समर्पित संस्थाएं और व्यक्तित्व ही शहर के विकास को गति देते है
0 Comments