जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार 2 लाख से ज्यादा की नगदी बरामद
जलगांव: (एजाज़ गुलाब शाह)
जलगांव तालुका पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले आव्हाणा शिवार क्षेत्र के हरीकृष्ण नगर, प्लॉट नंबर 3, गट नंबर 633, कानळदा रोड, जलगांव पर पत्ता जुए का अड्डा चलने की गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है
24 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश्वर रेड्डी, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक नखाते तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी संदीप गावीत के मार्गदर्शन में जलगांव तालुका पुलिस निरीक्षक संजय गायकवाड को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया
इस टीम में ग्रेड उपनिरीक्षक शामकांत मोरे, पोहवा रामकृष्ण इंगळे, पोहेकॉ धनराज पाटील, पोहेकॉ दीपक चौधरी, पोना नरेंद्र पाटील, पोकॉ अभिषेक पाटील, पोकॉ तुषार जोशी, मपोहेकॉ ज्योती साळुंखे आदि पुलिसकर्मी शामिल थे टीम ने पहले जानकारी की पुष्टि की और फिर प्लॉट नंबर 3, हरीकृष्ण नगर निवासी जितेंद्र रामचंद्र कदम की सहमति से स्थल पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने शिवाजी नगर, क्रांति चौक निवासी संजय जनार्दन सपकाळे (50 वर्ष) और इंद्रप्रस्थ नगर निवासी मयूर कैलास भावसार (32 वर्ष) को "तीन पत्ती का रंग परेल" नामक हार-जीत का जुआ खेलते और खिलाते हुए रंगेहाथ पकड़ा
मौके से पुलिस ने कुल ₹2,14,050/- की नकदी तथा जुए का सामान जब्त किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ जलगांव तालुका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.
0 Comments