पौधा लगाना है पेड़ बनाना है दावत ए इस्लामी की आम जनता को अभियान से जुड़ने की अपील


भुसावल में GNRF की ओर से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
भुसावल:(शाह एजाज़ गुलाब)
 दावते इस्लामी इंडिया की सामाजिक व कल्याणकारी संस्था ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे अभियान "पौधा लगाना है, पेड़ बनाना है" के अंतर्गत भुसावल की मुस्लिम कॉलनी क्षेत्र मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर दावते इस्लामी के राष्ट्रीय सदस्य हाजी सलीम अत्तारी, समाजसेवी हाजी शरीफ ठेकेदार और पूर्व कारपोरेटर हाजी साबिर शेख के हाथों पौधे लगाए गए कार्यक्रम में हाजी सलीम अत्तारी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और बढ़ते तापमान को रोकने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं, मस्जिदों और सार्वजनिक स्थानों पर लाखों पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
उन्होंने कहा “सिर्फ पौधा लगाना काफी नहीं है, बल्कि उसे पेड़ बनाना और उसकी देखभाल करना भी बहुत जरूरी है” उन्होंने आगे बताया कि पैगंबर हज़रत मोहम्मद (स.अ.) ने फरमाया: “जो व्यक्ति कोई वृक्ष लगाता है और उससे किसी इंसान या जानवर को लाभ होता है तो वह उसके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाता है”
यह अभियान न केवल इस्लामी शिक्षाओं का पालन है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और सुरक्षित पर्यावरण देने की एक व्यावहारिक कोशिश भी है उन्होंने बताया कि "टीम फितरत बचाओ" के विषय पर विभिन्न शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों में जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है
हाजी सलीम अत्तारी ने आम जनता से अपील की “आप भी अपने घर, मोहल्ले, गांव या संस्था में एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें”
कार्यक्रम को सफल बनाने में दावते इस्लामी जलगांव के सुलह अध्यक्ष ज़ुबैर अत्तारी, GNRF जिला अध्यक्ष रफ़ीक रोशन कादरी, भुसावल शहर अध्यक्ष अब्दुल सईद, हाजी शाकिर, यूसुफ खान, जहांगीर शेख, आसिफ शेख, फ़रीद शेख, अज़हर कादरी, इंजीनियर इमरान शेख, साबिर मुनियार, शुएब अत्तारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Post a Comment

0 Comments