झाड़ियों में चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारा छापा

जवखेड़े सिम में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा,15 जुआरी गिरफ्तार

जलगांव:(एजाज़ गुलाब शाह)
 कासोदा  थाना पुलिस ने  5 अगस्त मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जवखेड़े सिम गांव में गालापुर रोड के पास कंटीली झाड़ियों की आड़ में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा और 15 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
माननीय छठे पुलिस निरीक्षक निलेश दीवानसिंह राजपूत को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं उन्होंने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए इस टीम में  प्रदीप पाटिल, समाधान टोंडे, निलेश नाना गायकवाड़, और योगेश अरुण पाटिल शामिल थे
टीम ने घटनास्थल के पास वाहनों को रोककर पैदल जाकर घेराबंदी की और करीब दोपहर 3:25 बजे छापा मारा मौके पर 15 लोग जमीन पर बैठकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते पाए गए जिनके पास नकद राशि और दो मोटरसाइकिलें पाई गईं
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है
सोनू ढाकू भील (50 वर्ष)
वीरभान श्रवण भील (40 वर्ष)
राहुल संतोष सोनावणे (26 वर्ष)
प्रवीण वसंत सोनावणे (39 वर्ष)
संतोष माधव सोनवणे (30 वर्ष)
सुनील डागा ठाकरे (35 वर्ष)
मांगीलाल भाईदास चव्हाण (45 वर्ष)
रतन ढाकू भील (60 वर्ष)
अशोक गोविंदा पाटिल (54 वर्ष)
सचिन बापू पवार (37 वर्ष)
कांतिलाल महादु सोनावणे (38 वर्ष)
उत्तम बालाप्पा जेधेन (50वर्ष)
समाधान बापू पाटिल (35 वर्ष)
संभाजी महारू पाटिल (58 वर्ष)
सुनील सीताराम वाघ (48 वर्ष)
(सभी निवासी – जवखेड़े सिम, तालुका एरंडोल, जिला जलगांव)
इनके पास से कुल ₹6,390 नकद राशि तथा ₹1,15,000 मूल्य की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं कुल जब्ती की राशि ₹1,21,390 बताई जा रही है
पीओसी/501 दीपक देसले की शिकायत पर महाराष्ट्र जुआ निवारण अधिनियम की धारा 12(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है
इस कार्रवाई का संचालन पुलिस अधीक्षक  महेश्वर रेड्डी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेरकर, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी  ठाकुरवाड के मार्गदर्शन में किया गया मौके पर पोहेकौ.नंदलाल परदेशी, पोना. प्रदीप पाटिल, पोको. समाधान टोंडे, पोको. नीलेश गायकवाड, पोको. योगेश पाटिल, पोको. कुणाल देवरे, पोको दीपक देसले, और पोको.लहू हटकर उपस्थित थे
पुलिस की इस तत्परता और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है


Post a Comment

0 Comments