जलगांव :(शाह एजाज़ गुलाब)
जिले के तहेसील रावेर के गांव सावदा में स्थित मदीना नगर के शाह परिवार में हाल ही में एक सगाई समारोह में विवाह सम्पन्न हुआ इस आदर्श विवाह से शाह परिवार ने समाज में एक आदर्श स्थापित किया है और इस विवाह समारोह के कारण शाह परिवार में दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है
सावदा के मदीना नगर में शाह परिवार ने सावदा के सुबहान शाह मस्तान शाह की बेटी शिरीन बी का विवाह और भुसावल के ज़ाकिर शाह के बेटे इमरान शाह की सगाई का आयोजन किया इस अवसर पर दूल्हा-दुल्हन के परिवार के साथ-साथ समाज के लोग भी मौजूद थे
उपस्थित गणमान्य लोगों ने आपस में विचार-विमर्श करके सगाई समारोह को विवाह समारोह में बदलने का निर्णय लिया तत्पश्चात पैगंबर मुहम्मद साहब की शिक्षाओं के अनुसार विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्चों को त्यागते हुए विवाह समारोह को अत्यंत सरल और सहज तरीके से संपन्न किया गया इससे वर-वधू के परिवार और उपस्थित सभी रिश्तेदारों में भारी उत्साह देखा गया और खुशी का माहौल बन गया
0 Comments