नागपुर में राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित
नागपुर : (शाह एजाज़ गुलाब) शहर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में छत्रपति शाहू महाराज जयंती के उपलक्ष्य में विवेक विचार मंच की ओर से राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाठ ने किया. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, पदमश्री नामदेव कांबले, विवेक विचार मंच के अध्यक्ष प्रदीप रावत, वीवीआईएम के कार्यवाहक निदेशक महेश पोहनेरकर, अनुजाति आयोग के उपाध्यक्ष एडवोकेट धर्मपाल मेश्राम, पुणे बार्टी के महानिदेशक सुनील वारे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उस अवसर पर अपने अध्यक्षीय विचार व्यक्त करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि हम महान संतों के काम को देखते हैं, उनकी जाति को नहीं. कोई भी व्यक्ति जाति, धर्म से महान नहीं होता, बल्कि गुण से महान होता है. हमें समाज में आर्थिक और सामाजिक असमानता को दूर करना है और ऐसा समाज बनाना है जो जाति से नहीं बल्कि गुण से महान हो. यही डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का सपना था. उन्होंने जोर देकर कहा कि उस अवसर पर सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाथ राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले ने छत्रपति शाहू महाराज डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के विचारों को प्रस्तुत किया
सम्मेलन में भुसावल रावेर जलगांव के कार्यकर्ता, विविम राज्य समन्वयक सागर शिंदे विविम प्रांतीय समन्वयक अरुण कराड विविम राज्य कार्यकर्ता प्रोफेसर संजय मोरे लोकशाही मुख्य संपादक लोकशाही दीपक नागरे, सर्व शक्ति सेना राज्य उपाध्यक्ष मायाताई मोरे लाहुजी शक्ति सेना विदर्भ राज्य अध्यक्ष भारती कांबले पद्मा मेश्राम उप प्राचार्य विवेक बोडे डॉ. धनराज बावस्कर डॉ. संदीप गढ़े सर्वा मयूर कोली इंजी.उपस्थित थे वैष्णवी मोरे इंजी. प्रज्ञा रत्न अधिक विकास सावले रंजना सावले उमेश सावले प्रो. अनिल सपकाले प्रो. योगिता सपकाले प्रो. स्नेहा सोनावणे
शोभा कोली ओम सावले सहित 25 लोग उपस्थित थे
0 Comments