जलगांव पोलीस का अवैध धंधों पर बड़ा एक्शन

जलगांव: अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने व्यापक विशेष अभियान चलाते हुए हाथभट्टी शराब, सट्टा-जुआ और प्रोहिबिशन कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई की है।

 इस अभियान के तहत पुलिस ने 179 मामले दर्ज कर लाखों रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

 कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे के मार्गदर्शन में जिलेभर में एक साथ की गई।

इस विशेष मुहिम में सभी पुलिस स्टेशनों के अधिकारी और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभाग लिया।

 पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध धंधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

हाथभट्टी शराब पर सबसे बड़ी कार्रवाई

अभियान के दौरान हाथभट्टी शराब के खिलाफ 85 मामले दर्ज किए गए।

 पुलिस ने ₹24 लाख 67 हजार 485 रुपये का मुद्देमाल जब्त कर नष्ट किया।

 इस कार्रवाई में 63 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।


सट्टा-जुआ अड्डों पर छापेमारी

सट्टा और जुआ के खिलाफ की गई कार्रवाई में 56 मामले दर्ज हुए।

 पुलिस ने ₹2 लाख 2 हजार 221 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया, जबकि 69 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

प्रोहिबिशन कानून उल्लंघन पर कार्रवाई

बिना परमिट शराब बिक्री और परिवहन के मामलों में 38 केस दर्ज किए गए।

पुलिस ने ₹2 लाख 48 हजार 60 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया और 39 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक संदीप गावित, अपर पुलिस अधीक्षक कविता नेरकर, सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी, पुलिस स्टेशन प्रभारी तथा स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में कहीं भी अवैध धंधे संचालित होते दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Post a Comment

0 Comments