देसी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

जलगांव
जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धरणगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए।
 एक आरोपी को देसी पिस्टल और मैगजीन सहित गिरफ्तार किया है।
 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 25 हजार रुपये कीमत का हथियार जब्त किया है।


 माहिती के अनुसार, जिले में अवैध घातक हथियार और आग्नेयास्त्र रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे द्वारा सभी पुलिस थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।
 इसी के तहत धरणगांव पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सुनील पवार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को गुप्त जानकारी एकत्र कर अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे।

14 मई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे पाळधी पुलिस दूरक्षेत्र के सहायक पुलिस निरीक्षक भूषण कोते अपनी टीम के साथ दोणगांव, तहसील धरणगांव स्थित गिरणा नदी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन रोकने के लिए पेट्रोलिंग कर रहे थे।
 इसी दौरान नदीपात्र में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया।


पुलिस टीम ने जब उससे पूछताछ की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
 उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली।
 तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी निर्मित पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

 गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंदा बळीराम सपकाळे (उम्र 39 वर्ष, निवासी आव्हाणे, तहसील जळगांव) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धरणगांव पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के अनुसार मामला दर्ज किया गया है।
मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक दत्तात्रय बडगुजर कर रहे हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पुलिस अधीक्षक कविता नेरकर तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी आण्णासाहेब घोलप के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सुनील पवार, सहायक पुलिस निरीक्षक भूषण कोते, पुलिस उपनिरीक्षक दत्तात्रय बडगुजर, पुलिस कॉन्स्टेबल ज्ञानेश्वर बाविस्कर, रविंद्र चौधरी और विशाल पाटील सहित धरणगांव पुलिस स्टेशन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments