एयरपोर्ट परिसर में चोरी का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार

 एयरपोर्ट परिसर में चोरी का          पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह          गिरफ्तार
........................
*रिपोर्टर एजाज शहा*
.......................

एयरपोर्ट परिसर में चोरी का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार

.............................

जलगांव | दिनांक 06 मई 2026

जलगांव शहर के एयरपोर्ट परिसर स्थित एक कंपनी में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लाखों रुपये का माल बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिर्यादी अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री श्रीकांत धिवरे के मार्गदर्शन में जांच टीम गठित की गई। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक बबन आव्हाड के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह मध्यप्रदेश राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है और सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी व कर्मचारी: पोलीस निरीक्षक बबन आव्हाड,
पोलीस उपनिरीक्षक राहुल तायडे,
पोलीस उपनिरीक्षक चंद्रकांत धनके,
पोलीस हवालदार प्रमोद लाडवंजारी,
पोलीस नाईक किरण चौधरी,
पोलीस कॉन्स्टेबल गिरीश ठाकुर,
पोलीस कॉन्स्टेबल मोतीलाल बोऱसे,
पोलीस कॉन्स्टेबल विशाल कोळी,
पोलीस कॉन्स्टेबल रामकांत सावळे,
पोलीस कॉन्स्टेबल शशिकांत मराठे,
पोलीस कॉन्स्टेबल नितीन ठाकुर,
पोलीस कॉन्स्टेबल राहुल भटे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित कुल ₹11,50,500 का माल बरामद किया है, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और भारतीय मुद्रा शामिल है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मामले की आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments