Shah Chhapparband

हाजी मुख्तार शाह  को छप्परबंद मुस्लिम शाह फकीर समाज सुधारक मंडल महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

धूलिया:(शाह एजाज़ गुलाब)

2नवंबर 2025 (रविवार)
आज हाजी अजमल शाह जलगांव, हाजी मुख्तार शाह के फार्महाउस धुलिया पहुंचे इस अवसर पर पिपलगांव(नासिक) से हाजी यूनूस शाह, मालेगांव से शफीक शाह, शरिफ पहलवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

बैठक में छप्परबंद मुस्लिम शाह फकीर समाज सुधारक मंडल के काम को लेकर काफ़ी चर्चा की गई साथ ही जलगांव के एम एम शाह बाबाजी के समय से संगठन के माध्यम से समाजहित में मागासवर्गीय सवलत दिलाने के जो अहम कार्य हुए हैं उन पर भी विचार-विमर्श किया गया

सभा में यह भी चर्चा हुई कि सरकार की ओर से समाज के लिए बार-बार आने वाली तकलीफो को दूर करने और संगठन में पद नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ठोस निर्णय लिए जाए सबसे हर्ष का विषय यह रहा कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हाजी मुख्तार शाह को उनके समाजकार्य और योगदान के लिए छप्परबंद मुस्लिम शाह फकीर समाज सुधारक मंडल, मुख्य कार्यालय जलगांव, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद से नवाजा जाए

इस अवसर पर हाजी अजमल शाह ने हाजी मुख्तार शाह की नियुक्ति पर आधिकारिक मुहर लगाई और संगठन के कार्यों व नियमों की जानकारी दी साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हाजी मुख्तार शाह साहब के नेतृत्व मे समाज के लिए और भी अच्छे कार्य होंगे

सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मुख्तार शाह  को दिल से मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की


Post a Comment

0 Comments