भुसावल में 25.42 लाख की लूट का पर्दाफाश मात्र 48 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता!
भुसावल:(शाह एजाज़ गुलाब)1 नवम्बर 2025
जलगांव ज़िले के भुसावल तालुका पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने मिलकर 25लाख 42 हज़ार रुपए की सनसनीखेज लूट का खुलासा सिर्फ 48 घंटे में कर दिया इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 23लाख 42हजार रुपए नकद और तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं तफ्तीश में बड़ा खुलासा हुआ कि इस लूट का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि शिकायतकर्ता का ही ड्राइवर शाहिद बेग था उसने अपने साथियों को पैसे की डिलीवरी का समय और लोकेशन बताई थी
28 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे शिकायतकर्ता मोहम्मद यासीन इस्माईल जो ‘रॉयल कंपनी’ में काम करते हैं कंपनी की 25लाख 42हज़ार की नकदी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे खडके शिवार क्षेत्र मे तीन अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और गिरने पर पैसों की बैग छीनकर फरार हो गए शक के आधार पर ड्राइवर शाहिद बेग से पूछताछ की गई जिसमें उसने अपराध कबूल किया उसने मुजाहिद मलिक, मोहम्मद दानिश, अजहर मलिक, अमीर खान और इंजहार बेग को इस लूट में शामिल किया था
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर 2342हज़ार रुपए नकद, मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त की ह बाकी रकम की तलाश जारी है यह कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी संदीप गावित के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक महेश गायकवाड, राहुल वाघ और उनके पथक ने की
पीएसआई रवी नरवडे, हवलदार गोपाल गव्हाळे, उमाकांत पाटील, प्रेमचंद सपकाळे समेत अनेक पुलिसकर्मियों ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई मुख्य सूत्रधार ड्राइवर शाहिद बेग और उसके पांच साथी पुलिस हिरासत मे भुसावल पुलिस की तत्परता की चारों ओर सराहना हो रही है
0 Comments