जलगाँव:(शाह एजाज़ गुलाब)
श्री बालाजी मल्टिस्पेशालिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित भव्य नि:शुल्क महा आरोग्य शिविर का रविवार दिनांक 23 नवम्बर 2025 को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में शहर तथा आसपास के क्षेत्रो से बड़ी संख्या मे नागरिकों ने उपस्थित होकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया शिविर में स्त्री रोग, हृदय रोग, थायरॉइड, बी.पी., शुगर, शल्य चिकित्सा, नेत्र रोग, त्वचा विकार, अस्थि रोग, मूळव्याध भगंदर तथा जनरल मेडिसिन सहित विभिन्न विभागों की जाँच संपूर्णतः नि:शुल्क की गई साथ ही ECG, बी.पी. एवं शुगर की जाँच भी मुफ्त उपलब्ध कराई गई सोनोग्राफी एवं एक्स–रे की सुविधा शिविर में अल्प दरों पर उपलब्ध रही जिसका लोगों ने विशेष रूप से लाभ उठाया दवाई भी मुफ़्त दी गई विभिन्न रोगों की जाँच के लिए शहर के नामचीन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी अमूल्य सेवाएँ प्रदान कीं इनमें प्रमुख थे डॉ. मिहीर चौधरी स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉ. परिक्षित बाविस्कर (M.D.) फिज़िशियन, डॉ.जयेश वाल्हे नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ.अजय सोनवणे ऑर्थोपेडिक, डॉ.चैतन्य पाटील लेप्रो सर्जन,डॉ. स्वाती बाविस्कर फिज़िशियन, डॉ.गिरीश नारखेडे त्वचा रोग विशेषज्ञ,डॉ. मनोज पाटील,डॉ. धर्मेश पालवे,डॉ.धीरज, डॉ.भावना चौधरी (बालरोग तज्ञ), डॉ संतोष पोटे (फिजिशियन), डॉ.वर्मा सर(ऑर्थो सर्जन) सभी उपस्थित डॉक्टरों ने नागरिकों की स्वास्थ्य समस्याएँ विस्तार से समझीं
और आवश्यक परामर्श दिया शिविर में आए मरीज़ो ने डॉक्तर द्वारा किए गए मार्गदर्शन एव व्यवस्थाओं की सराहना की शिविर स्थल पर भव्य व्यवस्था यह शिविर नए बस स्टैंड के समीप होटल रिच पैलेस के पीछे गांधी नगर, जळगाँव मे आयोजित किया गया था अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए पंजीकरण, प्रतीक्षा तथा जांच केंद्रों की सुदृढ़ व्यवस्था की गई थी नागरिकों में उत्साह स्वास्थ्य शिविर में वृद्ध, महिलाएँ, युवा तथा कई रोगियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न विभागों की जांच कराई और चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक मंडल व डॉक्टरों ने संतोष व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी उपक्रम जारी रखने की बात कही
0 Comments