कास्ट सर्टिफिकेट, वैलिडिटी और बुनियादी सुविधाओं के लिए शाह छप्परबंद बिरादरी की अहेम मिटिंग


भारतीय छप्परबंद समाजसुधारक मंडल के अजमल शाह से शाह जमात के जिम्मेदारों की मुलाक़ात

जल्द होगा शाह बिरादरी का चर्चा सत्र बड़ा मेला ज़िम्मेदारो ने तय की रूपरेखा

मालेगाँव:(एजाज़ गुलाब शाह)

मालेगाँव के टकार मोहल्ला स्थित जानी-मानी शख्सियत जनाब शफीक शाह के निवास पर शाह छप्परबंद जमात से जुड़े मुद्दों को लेकर एक अहम चर्चा सत्र १९अगस्त २०२५ मंगलवार को आयोजित की गई 

इस बैठक की अगुवाई भारतीय छप्परबंद समाजसुधारक मंडल के वरिष्ठ जिम्मेदार और एम.एम. बाबाजी के करीबी जनाब अजमल शाह (जलगाँव) ने की इस अवसर पर  यूनुस शाह (पींपलगाँव ब.), अल्ताफ शाह (मनमाड), अकिल शाह (येवला), मुश्ताक सय्यद (पींपलगाँव ब.), शफीक शाह (मालेगाँव) और आशिक अली (मालेगाँव) सहित अन्य जिम्मेदार शख्स मौजूद थे

बैठक में जमात को मज़बूत बनाने और समाज के लोगों तक जात दाख़िले व वैलिडिटी से जुड़े मसलों का समाधान पहुँचाने पर विचार-विमर्श हुआ साथ ही, बुनियादी सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने, समाज को दरपेश परेशानियों को मिलजुलकर दूर करने और संगठनात्मक एकता पर विशेष जोर दिया गया


अजमल शाह साहब ने इस दौरान एम.एम. शाह और उनके साथियों द्वारा जमात के लिए की गई जद्दोजहद, दी गई क़ुर्बानियों और उनके पास मौजूद दस्तावेज़ों की अहमियत पर भी विस्तार से जानकारी दी।


चर्चा के अंत में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में शाह जमात का एक बड़ा मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी जिम्मेदारों को अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।


इस बैठक का आयोजन शाह छप्परबंद सोशल फाउंडेशन मनमाड के शहराध्यक्ष जनाब अल्ताफ युसूफ शाह के मार्गदर्शन में हुआ


_________________________________________

Post a Comment

0 Comments