बेतावाद खुर्द हत्याकांड मामले में अल्पसंयांक आयोग का जलगांव दौरा सख्त कारवाई की मांग


बेटावद हत्याकांड पर अल्पसंख्यक आयोग की नजर, जलगाँव दौरे पर पहुँचे सदस्य
पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये सहायता दिलाने का आश्वासन

जलगाँव : (शाह एजाज़ गुलाब) जामनेर तहसील के बेटावद खुर्द में हुए सुलेमान खान रहीमखान पठान हत्याकांड की महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने गंभीरता से दखल ली है आयोग के अध्यक्ष प्यारेखान के निर्देशानुसार आयोग के सदस्य अहमद शरीफ और शेख वसीम ने घटनास्थल और पीड़ित परिवार का दौरा किया 

आयोग के सदस्यों ने सबसे पहले मृतक सुलेमान खान के बेटावद खुर्द स्थित निवास पर जाकर परिवार से मुलाकात की। जामनेर में हुई बैठक में आयोग ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि अल्पसंख्यक आयोग मजबूती से उनके साथ खड़ा है। आयोग ने स्पष्ट किया कि सुलेमान खान की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता, लेकिन परिवार के एकमात्र सहारे को खोने के दर्द को देखते हुए मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, दोषियों पर सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया 


इस दौरान आयोग के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी और जिल्हाधिकारी आयुष प्रसाद से मुलाकात की और निर्देश दिया कि प्रशासन किसी भी दबाव में आए बिना निष्पक्ष कार्रवाई करे। फरार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।

ताजा़ फैसला : जांच अधिकारी बदले गए
आयोग के दौरे के दौरान मृतक परिवार ने पुलिस निरीक्षक कासार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच का कार्य कासार से लेकर चोपड़ा उपविभागीय अधिकारी घोलप को सौंप दिया।

सूत्रों के अनुसार, आयोग के सदस्य अहमद शरीफ और शेख वसीम की पुलिस अधीक्षक तथा नए जांच अधिकारी के साथ बंद कमरे में लगभग आधे घंटे तक चली चर्चा से यह साफ संकेत मिलता है कि इस प्रकरण की गंभीरता और जांच की गति दोनों में अब तेजी आने वाली है।



Post a Comment

0 Comments