के.के. उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन

जलगांव (अकील खान ब्यावली): दिनांक 19 दिसंबर 2025 को अंजुमन-ए-खिदमत-ए-खल्क द्वारा संचालित के.के. उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल एवं डॉ. शाहीन काज़ी जूनियर कॉलेज, जलगांव में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या तनवीर जहां शेख ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक ज़ाकिर शाह, प्रा. मुश्ताक भिस्ती, रिज़वाना सैय्यद एवं तबरेज़ शेख प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्या तनवीर जहां शेख ने अल्पसंख्यक समाज के विद्यार्थियों से अधिकाधिक शिक्षा, विशेषकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग रहता है तथा अपने साथ-साथ अन्य नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में भी सक्षम होता है।कार्यक्रम में प्रा. मुश्ताक भिस्ती ने भारतीय संविधान में अल्पसंख्यक समुदाय को प्रदत्त अधिकारों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं कक्षा बारहवीं की छात्रा अनम मोहम्मद मुश्ताक बागवान ने अल्पसंख्यक समाज की परिभाषा स्पष्ट करते हुए उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला.कार्यक्रम की सफलता हेतु विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया. संचालन तबरेज़ शेख ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ज़ाकिर शाह द्वारा किया गया.

Post a Comment

0 Comments